टोंक

video: कांस्टेबल बनने की ललक में आस्तीन वाले शर्ट व पूरे कपड़ेे बने मुसीबत

परीक्षा से पहले प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए परीक्षार्थियों को कपड़ों को लेकर मशक्कत करनी पड़ी।

2 min read
Jul 16, 2018
परीक्षा से पहले प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए परीक्षार्थियों को कपड़ों को लेकर मशक्कत करनी पड़ी।

टोंक. जिले के 10 केन्द्रों पर शनिवार को दो पारियों में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हुई। इसमें पहली पारी में 78 प्रतिशत तथा दूसरी पारी में 90 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पहले प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए परीक्षार्थियों को कपड़ों को लेकर मशक्कत करनी पड़ी।

परीक्षा देने के लिए नियम सूची पहले से जारी होने के बावजूद परीक्षार्थी अन्य कपड़ों में आ गए। ऐसे में परीक्षा केन्द्र पहुंचे परीक्षार्थियों को कपड़े बदलने पड़े। जूते भी केन्द्र के बाहर ही उतारने पड़े। इनमें से किसी ने बाजार से टी-शर्ट खरीदा तो युवतियां को अपनी कमीज की बाहं को काटना पड़ा। परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच लगातार निगरानी करते रहे।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीशकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पारियों में 5300-5300 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें से पहली पारी में 4181 तथा दूसरी पारी में 4861 परीक्षार्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पहली पारी में 78 प्रतिशत तथा दूसरी पारी में 90 प्रतिशत परीक्षार्थीशामिल हुए। इसी प्रकार रविवार को भी दो पारियों में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होगी।

बसों में रही भीड़
परीक्षा से पहले तथा बाद में रोडवेज बसों में भीड़ रही। परीक्षार्थी जैसे-तैसे कर अपने स्थान पर पहुंच रहे थे। दूसरी ओर बस स्टैण्ड के समीप की होटलों पर खाना महंगा कर दिया गया। वहीं ऑटो चालकों ने भी तय दर से अधिक राशि परीक्षार्थियों से वसूली। इससे परीक्षार्थी परेशान हो गए।

इंटरनेट सेवा बंद होने से लोग हुए परेशान
निवाई. पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार को इंटरनेट सेवाएं बंद होने से सोशल मीडिया में सन्नाटा छाने के साथ व्यापारी, ई-मित्र एवं आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर स्थित गुरुकुल आईटीआई सेन्टर पर पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पारी में 504 में से 117 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं द्वितिय पारी में 504 मे से 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान उपखण्ड अधिकारी हरिताभ आदित्य, पुलिस वृत्ताधिकारी प्रियंका रघुवंशी एवं थाना प्रभारी रामजीलाल ने परीक्षा का जायजा लिया।

278 अनुपस्थित रहे
बंथली. कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सरोली मोड़ स्थित परीक्षा केन्द्र में दो पारियों में एक हजार से अधिक परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 278 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एक परीक्षार्थी की संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस पूछताछ के लिए उसे पुलिस चौकी पर ले गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रमोहन शर्मा ने बताया कि जयपुर निवासी मुकेश मीणा का रविवार सुबह की पारी में परीक्षा थी, लेकिन वह गलतफहमी के चलते शनिवार को ही परीक्षा देने केन्द्र पर पहुंच गया।

बाद में आधा पेपर देने के बाद वीक्षक को मालूम हुआ तो पुलिस को जानकारी दी गई। बाद में पुलिस उसे पेपर समाप्त होने के बाद पूछताछ के लिए चौकी में ले गई। परीक्षा प्रभारी भंवरलाल राव ने बताया कि सुबह की पारी में 720 में से 531 तथा दूसरी पारी में 720 में से 6 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें पहली पारी में 18 9 व दूसरी पारी में 89 पारीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

कांस्टेबल परीक्षा में इस तरह लाज-शर्म की सारी हदें लांघीं, कि परिजन बोले- साहब यह अभ्यर्थी हैं अपराधी नहीं
Published on:
16 Jul 2018 08:11 am
Also Read
View All