टोंक

करीरिया मुस्लिम समाज ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, अयोध्या में बने श्रीराम लला का मन्दिर

अयोध्या में श्रीराम मन्दिर का निर्माण करवाने को लेकर उपखण्ड अधिकारी हरिताभ आदित्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2017, 5:46 PM IST
Ram temple

निवाई/टोंक। उपखण्ड कार्यालय में गुरुवार को करीरिया मुस्लिम समाज की ओर से अयोध्या में श्रीराम मन्दिर का निर्माण करवाने को लेकर उपखण्ड अधिकारी हरिताभ आदित्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि अयोध्या में कई वर्षों से श्रीराम जन्म भूमि पर श्रीराम लला का मन्दिर बनवाने को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि पर ही मन्दिर का निर्माण हो।

मस्जिद कही पर भी बन सकती है। उन्होंने मांग की है कि देश के समस्त मुसलमानों का यही अरमान है कि शीघ्र ही रामजन्म भूमि पर श्रीराम लला मन्दिर को निर्माण करवाए, जिससे देश में अमन चैन बना रहे। ज्ञापन देने वालों में शहाबुद्धीन लुहार, मोह मद जाकिर, सरीफ मोह मद, निजामुद्धीन, छूट्टन खां एवं मुन्नालाल सहित कई मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

Published on: