टोंक

REET Exam : रीट परीक्षा पेपर के दौरान हुई प्रसव पीड़ा, बच्ची को दिया जन्म

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता रीट परीक्षा 2024 का आयोजन गुरुवार को दिन दो पारियों में परीक्षा हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2025, 8:26 PM IST
REET 2024 Exam

टोंक। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता रीट परीक्षा 2024 का आयोजन गुरुवार को दिन दो पारियों में परीक्षा हुई। पहली पारी में 9515 में से 9053 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 462 अनुपस्थित रहे। ऐसे में कुल 95.14 प्रतिशत ने परीक्षा दी। दूसरी पारी में 14004 में से 13565 ने परीक्षा दी। इनमें से 439 अनुपस्थित रहे। कुल 96.87 प्रतिशत उपस्थित रहे।

दोनों पारियों में कुल 96.15 प्रतिशत उपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को देखते हुए रोडवेज निगम ने 19 अतिरिक्त बस लगाई। परीक्षा समाप्त होने पर बाजार में जाम की स्थिति हो गई।

वहीं राउमा विद्यालय बरोनी के परीक्षा केन्द्र पर गुरुवार सुबह पहली पारी में एक परीक्षार्थी की पेपर के दौरान प्रसव पीड़ा हो गई। उसे 108 एंबुलेंस से जनाना अस्पताल टोंक ले जाया गया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया है।

चिकित्सक डॉ. विनोद परवेरिया ने बताया कि दोनों स्वस्थ्य हैं। यह परीक्षार्थी लाम्बाहरिसिंह के बागड़ी निवासी प्रियंका पत्नी जीतराम है। उसका परीक्षा केन्द्र बरोनी आया था। वह सुबह तक ठीक थी।

सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित परीक्षा के दौरान उसे 11 बजकर 45 मिनट पर प्रसव पीड़ा होने लगी। ऐसे में 12 बजकर 5 मिनट पर उसे एम्बुलेंस से टोंक के लिए रवाना कर दिया। प्रसव पीड़ा के दौरान उसका 25 मिनट का पेपर छूट गया। इसमें कई प्रश्न रह गए।

Updated on:
27 Feb 2025, 8:26 PM IST
Published on: