
टोंक. हमीरपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास समारोह शनिवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि टोंक विधायक अजीत मेहता थे। अध्यक्षता जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि डीआर अजय सिंह, सीआर प्रहलाद खारोल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर व हेमराज चौपड़ा थे।
इस दौरान मेहता ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। सरकार ने किसानों का ऋण माफ करने समेत कई योजनाएं चलाई है। उन्होंने नारायणपूरा गांव में 5 लाख रुपए की लागत से समुदायिक भवन की घोषणा की। इस दौरान कैलाश चौपड़ा, हरिकांत रामराज हनुमान बैरवा, हंसराज धाकड़ आदि थे।
‘चौबीस घंटे चिकित्सा सेवा मिलेगी’
निवाई .राहोली में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत होने पर मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल रैगर ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर रैगर ने कहा कि राहोली क्षेत्र के लोगों को अब 24 घंटे चिकित्सा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके चार वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्यो पर करीब एक अरब से भी अधिक राशि खर्च हुई है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने की। समारोह मेंं केदार बेनीवाल, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह,आदि मौजूद थे। इसी प्रकार अरनिया में पंडित दीनदयाल सामुदायक भवन का उद्घाटन विधायक हीरालाल रैगर ने फीता काटकर किया।
देवली. नासिरदा ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रूप में क्रमोन्नत होने पर समारोह का आयोजन कर लोकार्पण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान शकुंतला वर्मा ने कहा कि नासिरदा में आदर्श स्वास्थ्य केन्द्र चालू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्हें देवली आने के स्थान पर अपने गांव में ही अधिकतर बीमारियों का उपयुक्त उपचार मिलेगा।
अध्यक्षता कर रही जिला परिषद सदस्य खुशबू राणावत ने कहा कि सरकार के उक्त कदम से डूब क्षेत्र के 40 हजार ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीआर उषा नागर, मैनावती मीणा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह राणावत, देहात अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, रतन माहेश्वरी, भारत सिंह, पवन गुप्ता, मनोज खाण्डल, राजीव शर्मा, मनोहर, राजेन्द्र धाकड़ आदि उपस्थित थे।
यह मिलेगी सुविधा
आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हर समय पर्याप्त व प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। यहां माता व शिशु सम्बधित सभी चिकित्सा सेवाए ग्रामीणों को मिलेगी। वहीं रोगियों को मुफ्त दवा व जांच सेवाओं का पूरा लाभ मिलेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य केन्द्र पर पैथालॉजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रो बायोलॉजी, मल-मूत्र समेत 15 तरह की विभिन्न जांचों की सुविधा भी होगी।
बनेठा .ककोड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने करोड़ों की लागत से निर्मित एवं बनने वाले निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि भाजपा के शासन काल में देश एवं प्रदेश का चहुमुंखी विकास हुआ है। अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधान ममता जाट एवं भाजपा देहात अध्यक्ष हंसराज धाभाई रहे।
ककोड़ सरपंच ममता गुर्जर, रामबिलास गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भूषण सालोदिया मौजूद थे। कार्यक्रम को रामप्रसाद सैनी सीआर, मीडिया प्रभारी धनपाल गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी मानसिंह हाड़ा, रामबिलास गुर्जर, निजामुद्दीन मंसूरी, रामसिंह चौधरी, नितिन चन्द्रवाल, महावीर प्रजापत, हनुमान लक्षकार, रामदयाल जांगिड़ ने सम्बोधित किया।
स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क का निवास
आवां . देवली के पूर्व प्रधान उदय लाल गुर्जर ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। गुर्जर शनिवार को आवां में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श बनाए जाने के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। सीएमएचओ गोकुललाल मीना ने बताया कि आवां व नासिरदा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श बनाकर सुविधाएं और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर करने के साथ इनका विस्तार किया जा रहा है। आवां सरपंच राधेश्याम चन्देल, मण्डी अध्यक्ष बाबू लाल जांगिड़, खेमराज गुर्जर ने इसे ग्रामीण जनता के लिए वरदान बताया। आवां स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. दिव्या जोशी ने मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी।
पचेवर . राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान सरोज चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता कर रहे सरपंच घनश्याम गुर्जर ने क हा किगांव ढाणियों की जनता को अब इलाज के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा।