टोंक

39 करोड़ रुपए से हो रहा निर्माण, 42 किलोमीटर लम्बी बनेगी सडक़े

गत सरकार के समय बजट घोषणा के तहत पीपलू से वाया बगड़ी, रजवास होकर निवाई जाने वाली सडक़ को मेजर रिपेयर में शामिल किया गया था। जिसके तहत दत्तवास से मालपुरा वाया निवाई-पीपलू तक 39 करोड़ रुपए से 42 किमी. सडक़ का निर्माण होगा।  
2 min read
Dec 23, 2023
39 करोड़ रुपए से हो रहा निर्माण, 42 किलोमीटर लम्बी बनेगी सडक़े
39 करोड़ रुपए से हो रहा निर्माण, 42 किलोमीटर लम्बी बनेगी सडक़े

दत्तवास से काशीपुरा वाया दहलोद-निवाई-रजवास-बगड़ी सडक़ का चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग सहायक अभियंता रामगोपाल सेवलिया ने बताया कि गत सरकार के समय बजट घोषणा के तहत पीपलू से वाया बगड़ी, रजवास होकर निवाई जाने वाली सडक़ को मेजर रिपेयर में शामिल किया गया था। जिसके तहत दत्तवास से मालपुरा वाया निवाई-पीपलू तक 39 करोड़ रुपए से 42 किमी. सडक़ का निर्माण होगा।

इसमें पीपलू से काशीपुरा मार्ग तथा अनवरपुरा खेड़ा से रजवास के बीच बारिश के दिनों में बाधक बनने वाले रपटे की जगह पुलिया का निर्माण भी होगा। इस सडक़ के बनने से दत्तवास से मालपुरा जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इस मार्ग पर पडऩे वाले नाथड़ी, पीपलू, बगड़ी, अनवरपुराखेड़ा, रजवास, निवाई, चैनपुरा, सैदरिया, दत्तवास, झिराना, लावा, बोरखंडीकलां, धोली, डिग्गी, मालपुरा आदि क्षेत्र के करीब 2 लाख से अधिक लोग विशेष लाभान्वित होंगे।

पूरी तरह जर्जर हैं सडक़ मार्ग

कई वर्षों से निवाई से रजवास होकर पीपलू-डिग्गी जाने वाला सडक मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों सहित राहगीरों को आवाजाही मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पिछले कई वर्ष से निवाई से रजवास होकर पीपलू-डिग्गी जाने वाले सडक मार्ग पर गहरे गढ्ढे हो रखे थे। जिसके चलते निवाई से पीपलू 22 किमी की दूरी तय करने मे वाहन चालकों को तीन घंटे का समय लग रहा है। यह गडढे इतने गहरे हैं कि कई बार वाहन चालक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुआ हैं। कई बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। जिसको लेकर राहगीरों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस मार्ग से रामदेवरा, डिग्गी कल्याण महाराज के जाने वाले पदयात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

युद्धस्तर पर चल रहा है कार्य
रजवास से अनवरपुराखेड़ा के यहां सडक़ मार्ग पर गिट्टी बिछाते हुए कार्य किया जा रहा हैं। सडक़ की चौड़ाईकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा चुका है। वहीं बिलायती बबूलों की कटाई भी की गई हैं। साथ ही बरसाती नालों पर बड़े पाइप रखते हुए पुलिया बनाने का कार्य किया जा रहा हैं।

Published on:
23 Dec 2023 07:23 pm