टोंक

ओवरटेक के प्रयास मेंं रोडवेज आगे चल रहे टे्रलर में घुसी

हनुमाननगर क्षेत्र के जयपुर-कोटा राजमार्ग पर टीकड़ के पास शनिवार सुबह रोडवेज बस ओवरटेक के प्रयास में आगे चल रहे टे्रलर में जा घुसी।

2 min read
Feb 18, 2018
देवली के टीकड़ गांव के समीप सडक़ हादसे में क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस।

देवली. हनुमाननगर क्षेत्र के जयपुर-कोटा राजमार्ग पर टीकड़ के पास शनिवार सुबह रोडवेज बस ओवरटेक के प्रयास में आगे चल रहे टे्रलर में जा घुसी। इससे बस चालक, परिचालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। इसमें परिचालक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया।


एएसआई भागीरथ सिंह ने बताया कि घायलों में चालक महेन्द्र सिंह निवासी पचेवर, परिचालक जगन्नाथ सिंह निवासी देवगढ़ व यात्री भागचंद बलाई निवासी दतोब थाना लाम्बाहरिसिंह, रतनलाल जाट, निवासी रामनगर थाना हनुमाननगर, राधेश्याम सैन निवासी कोटा ? रोड देवली है। इसमें परिचालक जगन्नाथ को चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया।

ये भी पढ़ें

Video : पुलिसकर्मी सहित तीन जने बजरी की रैकी करते हुए गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि उक्त हादसा टीकड़ के समीप भूतियाखेड़ा कट के पास हुआ। जहां सुबह 6 बजे कोटा से अजमेर जा रही अजमेर डिपो की बस आगे चल रहे टे्रलर में जा घुसी। इससे बस का चालक केबिन का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसें की आवाज सुनकर समीप के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं देवली से पहुंची एम्बूलेंस 108 ने घायलों को देवली अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस बस को देवली थाने ले आई। इधर, राजकीय अस्पताल में उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी।


ठगी के आरोपितों को जेल भेजा


बंथली. दूनी थाना क्षेत्र के पोल्याड़ा स्थित जाति विशेष बस्ती में गत दिनों हरियाणा निवासी युवक से सस्ता सोना देने के बहाने लाखों की ठगी करने के चारों आरोपितों को शनिवार को देवली न्यायालय में पेश करने किया। जहां न्यायिक मजिस्टे्रट ने आरोपितों को जेल भेजने के आदेश दिए। थानाप्रभारी घीसालाल राव ने बताया कि आरोपित चांदली थाना देवली निवासी कमल कंजर, पण्डेर जिला भीलवाड़ा हाल पोल्याड़ा थाना दूनी निवासी बबलू कंजर, संतोष कंजर व पोल्याड़ा निवासी राजकुमार कंजर है।


न्यायिक हिरासत में


घाड़ थाना क्षेत्र के स्यावता गांव में विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास करने मामले के गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने शनिवार को देवली न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया। थानाप्रभारी रामेश्वर मीणा ने बताया कि आरोपी स्यावता निवासी भूरा मीणा है।

ये भी पढ़ें

तीन दिन बाद ही फिर हो गई सड़क दुर्घटना, दो बाइकों की भिड़ंत…तीन युवकों की मौके पर मौत, चार घायल
Published on:
18 Feb 2018 01:37 pm
Also Read
View All