टोंक

सचिन पायलट बोले- अभी सरकार ही बदली है, व्यवस्था भी बदलनी है

राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छतीसगढ़ में कांग्रेस की जीत आने वाले समय का संकेत है।
less than 1 minute read
Dec 28, 2018
Rajasthan Election

टोंक। राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छतीसगढ़ में कांग्रेस की जीत आने वाले समय का संकेत है। शहर एवं गांव के लोगों ने अब मन बना लिया है, जो परिवर्तन राजस्थान में हुआ है, वो देश में भी होगा। यह बात टोंक में जीत के बाद पहली बार आए उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को सभा को सम्बोधित करते हुए कही।

पायलट ने टोंक के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि गुरूर और घमण्ड की सरकार की विदाई हुई है। राजस्थान के सात करोड़ लोगों ने बदलाव किया है। कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में जो भी वादे किए है, वो सब पूरे किए जाएंगे। अभी सरकार ही बदली है। व्यवस्था भी बदलनी है। गांव-शहर की समस्याएं दूर करनी है। आने वाले चार माह में कांग्रेस के झण्डे को बुलंद करना है। लोकसभा की दो सीटें पहले जीत चुके है। अब 23 जीतनी है।

गडकरी को भी इशारा मिल गया है
पायलट ने सभा के सम्बोधन में कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी इशारा मिल गया है। उन्होंने ने भी दबी जुबान में दो-चार बातें ऐसी ही कही। क्योंकि वो भी आने वाले समय को भांप जाते हैं।

Published on:
28 Dec 2018 08:57 am