
टोंक. जिले के लोग जो भी विकास के कार्य सोच रहे है, उससे भी अधिक यह सरकार करवाएगी। शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रचार से लेकर बूथ तक जो मेहनत की है। प्रचार में भाजपा सरकार के धनबल व बाहुबल का सामना किया।
टोंक की जीत में, सुनहरे भविष्य में सबका सहयोग रहा, जिसके चलते ऐतिहासिक जीत हुई है। जनता जैसा चाहेगी वैसा विकास होगा। उनके जनता के बीच कोई दूसरा तीसरा नहीं रहेगा। टोंक की जनता ने उन्हें आजादी के बाद से अब तक सबसे बढ़ी जीत दी है। उनकी कोशिश रहेगी की पांच साल तो दूर जितनी जल्दी होगी, विकास करवाऊंगा।
यह बात सचिन पायलट ने यह बात टोंक में जीत के बाद पहली बार आए उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को सभा को सम्बोधित करते हुए कही। पायलट ने कहा कि राजस्थान में कई कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार ने टारगेट कर परेशान किया, लाठियां खाई और जुल्म रहे। ऐसे कार्यकर्ताओं एवं लोगों की बदौलत ही कांग्रेस का मिशन पूरा हुआ है।
इससे पहले केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणामों ने बता दिया कि वो सरकार से कितनी पीडि़त थी। अब टोंक के अच्छे दिन आ गए है। अब दिल्ली की सत्ता बदलनी है। पीपलदा विधायक रामनारायण मीणा ने कहा कि उनके चुनाव में टोंक से दर्जनों कार्यकर्ता गाडिय़ों के साथ पहुंचे थे। कांग्रेस पार्टी एक-दो जनों की नहीं सबकी है। निवाई विधायक प्रशांत बैरवा ने पहले जिला कांग्रेस मुक्त हो गया था।अब स्थिति बदल गई है। विकास का वादा पूरा करेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता ने पायलट की ऐतिहासिक जीत एवं रोड शो के लिए लोगों का आभार जताया तथा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करने को कहा। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी एवंं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह मुकुल ने भी सम्बोधित किया। पायलट घंटाघर पर लोगों का अभिवादन किया।
मंच पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, घनश्याम मेहर, पूर्व प्रधान अल्का बैरवा, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष गायत्री चौरसिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेबाखान, विक्रम सिंह गुर्जर, शिव प्रताप हरषाना, सुनील बंसल, सऊद सईदी, विवेक विजयवर्गीय, हंसराज चौधरी रामलाल संडिला, दिनेश चौरसिया, गोवर्धन हिरोनी, युसूफ यूनिवर्सल, हंसराज चौधरी, माया सुवालका आदि मौजूद रहे।