टोंक

समरावता हिंसा पर ST आयोग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, 30 दिन में मांगा जवाब; CS और DGP से कार्रवाई के लिए कहा

समरावता हिंसा मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।
less than 1 minute read
Apr 06, 2025
Samravata violence
Samravata violence

टोंक जिले के समरावता गांव में विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें एरिया मजिस्ट्रेट और मालपुरा उपखंड अधिकारी पर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही एनसीएसटी द्वारा गठित कमेटी ने पुलिस के एक्शन पर भी सवाल खड़े किए हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्षता निरूपम चमका वाली कमेटी ने 2 अप्रैल 2025 को राज्य सरकार को यह रिपोर्ट सौंपी। कमेटी ने 30 दिन में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश के साथ-साथ सरकार से जवाब भी मांगा है। मालपुरा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को थप्पड़ मारने को अनुचित माना है। लेकिन एसडीएम पर जबरन वोटिंग कराने के भी आरोप लगाए हैं।

पूरा मामला…

बता दें कि 13 नवंबर 2024 को देवली-उन‍ियारा व‍िधानसभा सीट पर उपचुनाव के मतदान के दौरान नरेश मीना ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। नरेश मीणा ने मालपुरा उपखंड अधिकारी पर जबरन वोटिंग के आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस ने नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया था। जिससे मीना के समर्थक भड़क गए और नरेश मीणा को पुलिस की हिरासत से छुड़ाकर ले गए। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव का भी आरोप लगाया था। इस घटना में कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। अगले दिन पुलिस ने नरेश मीणा को ग‍िरफ्तार क‍िया और ग्रामीणों पर कार्रवाई की थी।

Updated on:
06 Apr 2025 11:52 am
Published on:
06 Apr 2025 11:50 am
Also Read
View All
Tonk YouTuber Kidnapped: 20 लाख की फिरौती के लिए सो रहे यूट्यूबर का अपहरण, पुलिस नाकाबंदी में स्कॉर्पियो छोड़ भागे बदमाश

SDM थप्पड़ कांड: अब मांगा नरेश मीणा की प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड, कोर्ट ने 10 दिन पहले जारी किया था गिरफ्तारी वारंट

CCTV : राजस्थान में घनी आबादी क्षेत्र में घुसा खूंखार पैंथर- कई लोगों पर अटैक, ‘बहादुर’ सेल्समैन ने दुकान का शटर बंद कर किया कैद

राजस्थान में कमजोर मानसून के बावजूद राहत की खबर, बीसलपुर बांध में अगले साल तक का पर्याप्त पानी

सचिन पायलट बोले- केंद्रीय शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, सोनम वांगचुक के मुद्दे पर केंद्र करें संवाद, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर भी उठाए सवाल