
टोंक. जिले के कई विद्यालयों में शनिवार को क्रिसमस-डे मनाया गया। शहर के किड्जी प्री स्कूल की ओर से जब डाइट रोड स्थित बस्ती के बच्चों को नई पोशाक बांटी गई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भोपा बस्ती समेत पास रह रहे निराश्रित बालगृह के बालकों को शनिवार को किड्जी के बच्चों ने सान्ता क्लाज व मेरी बनकर उपहार व मिठाई बांटी।
संस्था निदेशक कंचन हिरोनी, गोवर्धन हिरोनी आदि ने बताया कि बच्चों ने धूमधाम से क्रिसमस-डे मनाया तथा विद्यार्थियों को टॉफिया, पेन-पेंसिल, बस्तें सहित अन्य उपहार बांटे। इस दौरान सुरेन्द्र बंसल, सलीम नागौरी, शकील अंसारी, रेवा चौधरी, सुप्रिया राय, मुस्कान आदि शामिल थी।
इधर, डाइट रोड स्थित सेंट जोजफ पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 12वीं के विद्यर्थियों को 11वीं के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापिका हुमा खान ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने क्रिसमस-डे मनाया तथा विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक के. सी. आहुजा, जितेन्द्र जैन, उमेश परचानी आदि मौजूद थे। इसी प्रकार सोफिया किड्स होम में भी क्रिसमस-डे मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मिठाई बांटी एवं पौधारोपण किया गया। यह जानकारी निदेशक शब्बीर नागौरी ने दी। इसी प्रकार सेंट सोल्जर शिक्षा समिति की ओर से संचालित यूरो किड्स में भी क्रिसमस पर्व मनाया गया।
बाल मेले के आयोजन में उमड़े अभिभावक
निवाई . हैप्पी किड्स विद्यालय में शनिवार को क्रिसमस डे त्योहार को लेकर बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की ओर से कई व्यंजनों की स्टाल एवं गेम्स प्रतियोगिताएं का आयोजन करके सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतिया दी गई।
यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्य गायत्री शर्मा ने दी। इसी प्रकार इमानुअल मिशन विद्यालय में शनिवार को क्रिसमस डे त्योहार को लेकर बाल मेले का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य मिनी ए जॉर्ज एवं निदेशक ए जॉर्ज सहित कई लोग मौजूद थे।