टोंक

video: एसटी-एससी एक्ट में संशोधन बिल के विरोध में स्वैच्छिक दुकाने बंद रख भारत बंद का किया समर्थन, रैली निकाल राज्यपाल व पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

स्वैच्छिक दुकाने बंद रख भारत बंद का किया समर्थन, बाजारों में पसरा सन्नाटा, रैली निकाल राज्यपाल व पीएम के नाम ज्ञापन सौंपाएसटी-एससी एक्ट में संशोधन कर उसे मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर गुरुवार को जिलेभर के बाजार बंद रहे। शहर में छोटी-बड़ी सभी प्रकार की दुकानें बंद रही। आलम ये था कि गलियों तक में लोगों ने दुकाने बंद रखी।  

3 min read
Sep 07, 2018
टोंक. एसटी-एससी एक्ट में संशोधन कर उसे मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर गुरुवार को जिलेभर के बाजार बंद रहे।

टोंक. एसटी-एससी एक्ट में संशोधन कर उसे मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग को लेकर गुरुवार को जिलेभर के बाजार बंद रहे। शहर में दुकानें सुबह से शाम तक नहीं खुली। व्यापारियों की बैठक गोपालजी के मंदिर में हुई। इसमें हुए निर्णय के अनुसार विरोध में बाजार बंद रखने को कहा।

इधर, शहर में छोटी-बड़ी सभी प्रकार की दुकानें बंद रही। आलम ये था कि गलियों तक में लोगों ने दुकाने बंद रखी। बैठक को मनीष तोषनीवाल, सतीश , विकास विजयवर्गीय, अशोक जैन, प्रवीण, मनोज व पदम समेत अन्य ने सम्बोधित किया। इधर, बाजार बंद के समर्थन में टेक्स बार एसोसिएशन ने भी कार्यालय बंद रखे। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट अरविंद विजय ने दी।


व्यापारियों ने स्वैच्छिक दुकाने रखी बंद
देवली. व्यापार महासंघ व सर्वसमाज देवली के आह्वान पर गुरुवार को शहर में बाजार शांति पूर्वक बंद रहा। व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश अग्रवाल की अगुवाई में दर्जनों दुकानदारों ने बाइक से रैली निकालकर व्यापारियों से भारत बंद की अपील की। इसके बाद व्यापार महासंघ अध्यक्ष रमेश जिन्दल, ओम प्रकाश मंगल, दिनेश जैन सर्राफ, रतन मंगल की अगुवाई व्यापारी जुलूस के रुप में उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एक्ट के विरोध में तहसीलदार मानसिंह आमेरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने में महावीर प्रसाद जैन, प्रीतपाल सिंह, सुरेन्द्र डिडवानिया, रुपम जिन्दल, सुरेश अग्रवाल, अशोक दुबे, महावीर सिंह राठौड़, शिवराज तेजी, मनोज शर्मा, आकाश कंछल, चांदमल जैन, नीरज शर्मा, राधेश्याम, कमलेश गौतम, विशन टेलर आदि उपस्थित थे।

गांव में भी दुकाने बंद रही
टोडारायसिंह. कस्बे के व्यापारी माणक चौक में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन व रैली निकाल उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। जहां विरोध जताते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बैठक में व्यापार मण्डल के विनोद कुमार जैन, अशोक झण्डा, जितेन्द्र सिंह, हनुमान सिंहल, रामबाबू अग्रवाल, अशोक सैनी, नरेन्द्र पाण्डेता, भागचंद जैन, दिनेश शर्मा, राहुल दायमा, महावीर सोनी, प्रेम उपाध्याय, राधेश्याम, रवि सोगाणी, लतीफ साण्डला, राजेश सैनी, महावीर सोनी, धर्मेन्द्र, इंसाफ मोहम्मद समेत अन्य व्यापारी तथा अन्य समाज के लोग मौजूद थे। इधर, एक्ट के विरोध में बावड़ी, हमीरपुर, खरेड़ा, दतोब समेत अन्य गांव में भी दुकाने बंद रही। विरोध में बार एसोसिएशन ने भी विरोध जताते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। यह जानकारी बार अध्यक्ष राजेन्द्र पारीक, पारस जैन, अनुराग शर्मा, रवि सोगाणी दी।


राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
उनियारा. उनियारा बंद सफल रहा। सवर्ण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य समाजों के लोगों ने रिमझिम में कटला गेट से रैली निकाली। एसडीओ कार्यालय के बाहर अध्यादेश के विरोध के प्रतिक के रूप में बनाया गया पुतला फूंका। इसके बाद एसडीओ कैलाश चन्द गुर्जर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से ओंकार सिंह नरूका, महेन्द्र सिंह राणावत, अभय सिंह, कैलाश, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द ़, पंकज शर्मा, शंभू , बालकिशन शर्मा सहित काफी लोग मौजूद थे।

जुलुस के रूप में रवाना हुए
निवाई. कस्बे में सुबह करीब 11 कंकाली माता मंदिर से सामान्य वर्ग व ओबीसी के लोग एकत्र होकर जुलुस के रूप में रवाना हुए। जुलूस कृषि मण्डी प्रांगण में सभा में बदल गया। सभा में ही एसडीएम हरिताभ आदित्य को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अभिभाषक संघ ने भी बंद को समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष ओपी गुप्ता, कांग्रेस शहर अध्यक्ष महावीरप्रसाद पराणा, उप प्रधान शंकर काका, पालिका उपाध्यक्ष पारस पहाडी, रमेश ललवाडी, अनिल पारीक, सीआर तेजभंवरसिंह सहित अनेक समाजों के हजारों लोग शामिल थे।


विद्यालय बंद रहे
बंथली. दूनी कस्बे में बाजार सहित विद्यालय बंद रहे। सेवानिवृत शिक्षक सत्यनारायण तिवाड़ी, भंवरसिंह सोलंकी, कुलदीप शर्मा, रमेश रोझ के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण एवं युवाओं ने जुलूस के रूप में कानून वापस लिए जाने की मांग की नारेबाजी कर चारभुजानाथ मंदिर स्थित माहेश्वरी धर्मशाला से रवाना हुए। कार्यवाहक तहसीलदार मानसिंह आमेरा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में भूपेन्द्रसिंह पगारा, श्याम प्रकाश राजोरा, सहित दर्जनों ग्रामीण एवं युवा थे। इधर, घाड़ व धुवांकला कस्बे में भी बाजार बंद रहे।


बाजार पूर्ण रुप से बंद रहे
मालपुरा. अखिल भारतीय सवर्ण एकता मंच के आह्वान पर गुरुवार को कस्बे में बाजार पूर्ण रुप से बंद रहे तथा स्वर्ण समाज के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी अजय आर्य को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। खुदरा विक्रेता व्यापार संघ के अध्यक्ष सागरमल, चम्पालाल, लक्ष्मण कोठारी, कैलाश चन्द सहित अनेक लोग ज्ञापन देने के दौरान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

खंडवा के भाजपा नेताओं की नजर पंधाना सीट पर
Published on:
07 Sept 2018 07:45 am
Also Read
View All