टोंक

पेड़ से लटके मिले शव से फैली सनसनी, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरु की जांच

घटना स्थल पर बाइक के टायरो के निशान होने पर टोंक से एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम के विनोद कुमार व मोहम्मद हनीस ने मौके से टायरो के निशानो के साक्ष्य जुटाए।  
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 8:45 AM IST
Dead body
मालपुरा. डिग्गी से जयपुर की ओर जाने वाले सडक़ मार्ग पर जयसिंहपुरा तन में पेड़ से युवक लाश लटकी पाए जाने से सनसनी फैल गई।

मालपुरा. डिग्गी से जयपुर की ओर जाने वाले सडक़ मार्ग पर जयसिंहपुरा तन में पेड़ से युवक लाश लटकी पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवा कर पोस्टमार्टम कराया। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। डिग्गी थाना प्रभारी नियाज मोहम्मद ने बताया कि जयसिंहपुरा के तन में पेड़ से एक युवक की लाश लटकी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर डिग्गी स्वास्थ्य मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की जेब से मिली दो पर्चियों पर कुरेड़ा तथा हाथ पर बीएल लिखे होने की जानकारी के आधार पर शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया। दोपहरबाद परिजनों के पहुंचने पर मृतक युवक की शिनाख्त बाबूलाल (25) पुुत्र गोपाल मीणा के रूप में हुई। वहीं घटना स्थल पर बाइक के टायरो के निशान होने पर टोंक से एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम के विनोद कुमार व मोहम्मद हनीस ने मौके से टायरो के निशानो के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच शुरू की। मामले में मृतक के भाई रामअवतार ने थाना टोडारायसिह के बासेड़ा निवासी मुकेश चौधरी, रामलाल चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, कलमण्डा निवासी दिलिप चागर, पीपलू निवासी प्रधान चौधरी के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया है । मृतक युवक पर बासेड़ा से गत दिनों एक अन्य समाज की युवती को भगाकर ले जाने के मामले में मृतक व परिवारजनों को धमकियां दी जा रही थी।

सामूहिक बलात्कार पीडि़ता की पुत्री
का मामला

टोंक. घाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की बलात्कार पीडि़ता की पुत्री का डीएनए टेस्ट करवाने की अनुमति के लिए पुलिस ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखा है। थानाधिकारी घाड़ पूरण मल ने बताया कि 25 जुलाई को सामूहिक बलात्कार पीडि़ता ने जनाना अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद से बच्ची की देख बाल कल्याण समिति टोंक कर रही है। बलात्कार पीडि़ता अपने गांव रह रही है। ऐसे में बच्ची के पिता का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट कराने के लिए समिति को पत्र लिखा गया है। इधर,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि घाड़ थाना प्रभारी का पत्र मिला है। इस संंबंध में बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लेने के अलावा सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद ही डीएनए कराए जाने की सहमति
दी जाएगी।

Published on: