टोंक

जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का तत्काल हो समाधान- प्रधान

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही विद्युत कटौती पर सरपंच व सदस्यों ने नाराजगी जताई।  
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2018, 3:55 PM IST
 साधारण सभा
टोंक. पंचायत समिति टोंक की साधारण सभा गुरुवार को प्रधान जगदीश गुर्जर की अध्यक्षता में नेहरू सभा भवन में हुई।

टोंक. पंचायत समिति टोंक की साधारण सभा गुरुवार को प्रधान जगदीश गुर्जर की अध्यक्षता में नेहरू सभा भवन में हुई। इसमें प्रधान जगदीश गुर्जर ने कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि की ओर से बताई गई समस्या का तत्काल समाधान कराएं। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही विद्युत कटौती पर सरपंच व सदस्यों ने नाराजगी जताई। ऐसे में जल संकट भी गहराने लगा है।

ऐसे में जलापूर्ति की व्यवस्था पर अभी से ध्यान दिया जाए। विकास अधिकारी अनुपमा सक्सैना ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत पंचायतराज की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी प्रभातीलाल जाट, जिला परिषद सदस्य किशनलाल फगोडिय़ा, शंकर सिंह, कालूराम गुर्जर आदि ने विचार व्यक्त किए।

शिवाजी कॉलोनी में बनेगा अम्बेडकर भवन
निवाई . नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक पालिकाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा की अध्यक्षता में पालिका के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य करवाने, अम्बेडकर भवन का निर्माण करवाने व श्मशानों के विकास को लेकर चर्चा की गई। अधिशाषी अधिकारी पूजा मीणा ने बताया कि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम डवलप करने के लिए सरकार ने 18 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है।

उन्होंने बताया कि सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूल, पुलिस थाना, कृषि मंडी कार्यालय, पंचायत समिति भवन व बीएसएनएल , जिरात की बावडी में वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य किया जाएगा। उक्त कार्यों के टेण्डर जारी कर दिए गए है। इस पर पालिका उपाध्यक्ष पारस पहाडी व विपक्ष दल के नेता राजकुमार करनाणी ने उक्त कार्य के टेण्डर फिर से करवाने की मांग की। करीब एक घंटे की बहस के बाद सर्वसम्मति से उक्त कार्य करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया।


बैठक में सहवरण पार्षद हेमराज स्वर्णकार व पार्षद सरोज किराड ने कहा कि शिवाजी कॉलोनी में 6 वार्ड शामिल है। इसलिए अम्बेडकर भवन शिवाजी कॉलोनी में ही बनाया जाना चाहिए। पार्षद बनवारी सैन, अनिल कुमावत ने अम्बेडकर भवन नवीन स्कूल के पास स्थित जमीन में बनवाने, पार्षद कमलेश सैनी ने सुभाष कालोनी में व बाबूलाल माछलपुरिया ने अम्बेडकर भवन को कृषि मंडी के पीछे बनवाने की मंाग की। बाद में बोर्ड ने मिटिंग में ही कमेटी का गठन कर मौका देखने के लिए भेजा।

बाद में सर्वसम्मति से अम्बेडकर भवन बनाने का प्रस्ताव पारित किया। पालिका उपाध्यक्ष पारस जैन, पार्षद बनवारीलाल सैन, अनिल कुमावत ने मोक्षधाम भूमि के विकास के लिए स्वीकृत 25 लाख रुपए के बजट को भरकुआं तालाब के पास स्थित श्मशान का विकास करवाने की मांग की। इस पर सर्वसम्मति से उक्त बजट को भरकुआं तालाब के पास स्थित दोनों मोक्षधामों के विकास के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत 30 लाख रुपए की राशि शिवाजी पार्क के बाहर वार्ड 13 व वार्ड 2 में बनवाने का प्रस्ताव लिया गया।

समस्याओं का कराओ समाधान
अलीगढ़ . कस्बे में छाए पेयजल संकट व गंदगी के ढेरों से लोग परेशान हैं। इस पर ग्राम पंचायत की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालत यह है कि बालिका विद्यालय के पास से कई दिनों से कचरा ही नही उठाया गया है। इसको लेकर उपसरपंच राजेन्द्र सैनी के नेतृत्व में लोगों ने कार्यवाहक विकास अधिकारी प्रेमचंद बैरवा से मिलकर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इसमें वार्ड पंच राजूलाल बैरवा, सुरभि त्रिपाठी, मोहम्मदी बी, जाकिर खान आदि ने बताया कि कस्बे में पानी की समस्या से लोगों जूझना पड़ रहा है। वहीं कस्बे में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।

Published on: