टोंक

रामलला उत्सव: जिले के 523 अराजकीय मंदिरों में होगी विशेष सजावट, साफ-सफाई सहित तैयारियां शुरू

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देवस्थान विभाग की ओर से जारी प्रदेश के अराजकीय मंदिरों में भी विशेष सजावट की जाएगी। इसके लिए देवस्थान विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिले के 523 मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।    

2 min read
Jan 19, 2024
रामलला उत्सव: जिले के 523 अराजकीय मंदिरों में होगी विशेष सजावट, साफ-सफाई सहित तैयारियां शुरू

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देवस्थान विभाग की ओर से जारी प्रदेश के अराजकीय मंदिरों में भी विशेष सजावट की जाएगी। इसके लिए देवस्थान विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत प्रदेश सहित टोंक जिले के 523 अराजकीय मंदिरों में भी विशेष सजावट, विद्युत रोशनी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ सूरज सिंह नेगी ने बताया कि टोंक जिले के 21 पुलिस थानों के अन्तर्गत आने वाले 523 अराजकीय मंदिर हैं। इनमें सजावट के साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है।। इसके लिए पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, सहित जिले के उपखण्ड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त व नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।


कौनसे है अराजकीय मंदिर

गौरतलब है कि अराजकीय मंदिर वे हैं, जिनका देवस्थान विभाग से पंजीयन नहीं है। ना ही उनके पास कोई अधिकृत सरकारी कागजात है। फिर भी वे धार्मिक आस्था का केन्द्र बने हुए हैं। राज्य सरकार ने थाना पुलिस के माध्यम से इनका चिह्निकरण किया है। इसके बाद उनकी सूची जारी कर वहां कार्यक्रम करने के आदेश दिए हैं।

सांसद ने की मंदिरों में साफ-सफाई

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर मंदिरों और तीर्थस्थलों की स्वच्छता के लिए बुधवार को सांसद सुखबीर ङ्क्षसह जौनापुरिया ने भाजपा कार्यकत्ताओं के साथ टोंक शहर के श्रीराम कृष्ण मंदिर, कंकाली माता माताजी मंदिर टोंक में साफ सफाई कर श्रमदान किया। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद आयुक्त ममता नागर, पार्षद लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, दुर्गेश गुप्ता, विनायक जैन आदि उपस्थित रहे। अन्य मंदिरों में भी तैयारी जारी है।

इन थाना क्षेत्र में है इतने मंदिर

पुरानी टोंक 31 , कोतवाली थाना टोंक 45 , सदर थाना टोंक 37 ,मेहंदवास थाना 6 , उनियारा 17 ,बनेठा 7 , अलीगढ़ 11 , नगर फोर्ट 17 , सोप 3 , निवाई 7 , निवाई सदर 46 , दतवास 44 , पीपलू 2 , बरौनी 4 देवली 29 ,दूनी 25 , घाड़ 7 , मालुपरा 45 ,टोडारायसिंह 73 , लाम्बाहरिसिंह 13 , डिग्गी 44

Published on:
19 Jan 2024 07:48 pm
Also Read
View All