
मालपुरा. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अजय कुमार आर्य ने शुक्रवार को निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम के तहत रेखा देवी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण व नर्सिंग महाविद्यालय में विद्यार्थियों को 7 दिसम्बर को मतदान दिवस के दिन अनिवार्य रुप से मतदान करने की शपथ दिलवाई।
निर्वाचन विभाग की ओर से चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अजय कुमार आर्य ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान करना सभी मतदाताओं का एक अधिकार होता है स्वीप कार्यक्रम से मतदाताओं में जागरुकता बढ़ी है जिससे गत विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं को अपना मत का प्रयोग स्वतंत्र व निष्पक्ष रुप से करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान दिवस के दिन अनिवार्य रुप से मतदान करने की शपथ दिलाई। निर्वाचन विभाग के विष्णु बारेठ ने वीवीपेट मशीन द्वारा मतदान करने की जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अंकित जैन, प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, उपाचार्य महेन्द्र जैन, नर्सिंग विद्यालय के प्राचार्य बाबुलाल सैनी, छीतरमल खटीक, सुमन शर्मा ने भी मतदान की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।
जागरूकता की दी जानकारी
राणोली-कठमाणा. रानोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जन जागरूकता को लेकर संगोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद जाट एवं प्रभारी हनुमान शर्मा ने मतदान के महत्व की जानकारी दी।
रवि विजयवर्गीय ने स्वच्छता एवं अजय कुमावत, रवि प्रकाश नेहरा ने शिक्षा का महत्व बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद जाट के मार्गदर्शन में उजियारे थीम की शुरुआत की गई। इस दौरान रंगोली भी हुई। वहीं विद्यार्थियों ने स्वच्छता के तहत विद्यालय की साफ सफाई की। वहीं पेड़ पौधों के रखरखाव को लेकर भी श्रमदान किया।