
देवली. एजेंसी एरिया इलाके में मंगलवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची हनुमाननगर पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया,जिसको चिकित्सक ने देखने पर मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद युवक का शव अस्पताल की मोर्चरी रखा दिया,जिसका बुधवार प्रात: पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक जिले के झिलाई चिकित्सालय में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत है। जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा ने बताया कि एजेंसी एरिया इलाके में मंगलवार रात्रि को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस को दी रिपोर्ट में राजीव ने बताया कि उसका भाई नवल पुत्र भैरूलाल बलाई मकान की छत पर कपड़े सुखाने गया था। क्षेत्र में बारिश के चलते छत गीली थी।
छत पर लगी रस्सी पर वह कपड़े सुखा रहा था।अचानक गीली छत पर उसका पैर फिसल गया और बंधी रस्सी में उलझने से लगे फंदे ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहुत देर तक नवल के छत से नहीं लौटने पर परिजन छत पर गए तो उसका शव पड़ा पाया। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत करवाया।
विवाहिता ने की आत्महत्या
टोंक. सदर थाना क्षेत्र स्थित बीसलपुर कॉलोनी के समीप एक मकान में बुधवार को विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी दशरथसिंह ने बताया कि मृतका मेहंदीबाग निवासी सम्पत (28) पत्नी सूरज सैनी है।
वह बीसलपुर कॉलोनी के समीप मकान में रहती थी। उसका पति सूरज दिन में काम पर चला गया और ननद स्कूल और मेहंदीबाग गई थी। ऐसे में उसने सूने मकान में आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा और सआदत अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।