टोंक

पहली पत्नी होते हुए पति रचा रहा था दूसरी विवाह, पहली पत्नी ने किया ऐसा

पीड़िता सुशीला जाट निवासी अचलपुरा बस्सी जिला जयपुर है। उसकी शादी उमेश चौधरी निवासी गोमती नगर थाना सांगानेर से हुई थी।

less than 1 minute read
Feb 21, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

मालपुरा। लांबाहरिसिंह थाने में एक विवाहिता ने पति के खिलाफ दूसरी शादी रचने का आरोप लगा शादी रुकवाने का थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र पेश किया। पुलिस ने इंदोली गांव पहुंच शादी की तस्दीक कर मालपुरा तहसीलदार के समक्ष इस्तगासा दायर कर शादी कर रहे पिता और लड़की को शादी नहीं करने के लिए पाबंद किया।

सहायक पुलिस उप निरीक्षक रमेश ने बताया कि पीड़िता सुशीला जाट निवासी अचलपुरा बस्सी जिला जयपुर है। उसकी शादी उमेश चौधरी निवासी गोमती नगर थाना सांगानेर से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से न्यायालय में वाद चलने के कारण दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

पीड़िता सुशीला पीहर में पिता के पास रहकर जीवन यापन कर रही है। सुशीला का पति उमेश नाता प्रथा से गुरुवार को दूसरी शादी रच रहा था। भनक सुशीला को मिलने पर रात को सौ नंबर पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद गुरुवार सुबह थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को शादी रुकवाने का प्रार्थना पत्र पेश किया।

पुलिस ने इंदोली गांव पहुंच लड़की के पिता बैजनाथ और युवती को नोटिस थमा शादी नहीं करने के लिए पाबंद किया। दूसरी शादी कर रहे उमेश को भनक मिलने से इंदोली गांव बारात लेकर नहीं आया।

Published on:
21 Feb 2025 06:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर