12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bisalpur Project: 650 करोड़ की लागत से डलेगी नई पेयजल लाइन, 100 करोड़ के नए प्रोजेक्ट से किसानों को होगा बड़ा फायदा

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान बजट में टोंक जिले को कई अहम सौगातें मिली। इनमें पेयजल, सड़क, चिकित्सा, पेयजल, शिक्षा व उद्योग से जुड़ी घोषणाएं शामिल है।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Anil Prajapat

Feb 12, 2026

Bisalpur-Dam

बीसलपुर बांध। फोटो: पत्रिका

टोंक। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान का वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इसमें टोंक जिले को भी कई अहम सौगातें दी गई है। इनमें पेयजल, सड़क, चिकित्सा, पेयजल, शिक्षा व उद्योग से जुड़ी घोषणाएं शामिल है।

टोंक जिले में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। इसके साथ ही बीसलपुर बांध की दायीं मुख्य नहर के कमांड क्षेत्र में फव्वारा पद्धति से सिंचाई का काम होगा, जिस पर 100 करोड़ की लागत आएगी। इससे साढ़े 10 हजार किसान लाभावित होंगे। 650 करोड़ की लागत से नई ट्रांसमिशन लाइन के जरिए पेयजल आपूर्ति करने की घोषणा की गई है। टोडारायसिंह में इको पार्क बनेगा। टोंक मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में एमआरआई मशीन लगेगी।

मालपुरा-टोडारायसिंह क्षेत्र के लिए सबसे ज्यादा घोषणाएं

टोंक जिले में सबसे ज्यादा घोषणाएं मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र की है। इसके बाद निवाई और देवली-उनियारा शामिल है। टोंक विधानसभा सीट के लिए बजट में कुछ खास नहीं है। गौरतलब है कि टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस से सचिन पायलट विधायक है। जबकि मालपुरा, निवाई व देवली-उनियारा में भाजपा से विधायक है। इनमें भी मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी आते हैं। चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई घोषणाएं शामिल कराई है।

1. टोंक विधानसभा क्षेत्र

रोडवेज डिपो टॉक से देवली बाइपास तक सड़क सुदृढिकरण पर 38 करोड़ 50 लाख, जिला कारागृह टोंक में बंदियों के दैनिक उपयोगी सामान के लिए लॉकर्स, सुनहरी कोठी टोंक के संरक्षण व जीर्णोद्धार के लिए 18 करोड़।

2. निवाई विधानसभा क्षेत्र

बगड़ी से डारडातुर्की, खेडूल्या सड़क निर्माण 12 करोड़ खर्च होंगे, निवाई में औद्योगिक क्षेत्र, राजकीय महाविद्यालय निवाई में राजनीति विज्ञान तथा हिन्दी साहित्य संकाय।

3. देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र

बीसलपुर बांध की दायीं मुख्य नहर से 5 हजार हैक्टेयर कमांड क्षेत्र में फव्वारा सिंचाई के लिए 100 करोड़ खर्च होंगे, डाबरकलां, सिरोही, टोडा का गोठडा, सांवतगढ़ पशु उप केन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत, थांवला, राजमहल व बांदली पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी में पशु चिकित्सालय कमोन्नत।

4. मालपुरा विधानसभा क्षेत्र

झिराना, टोडारायसिंह, लाम्बाकलां में पुल निर्माण के लिए 12 करोड़, मालपुरा क्षेत्र में 10 करोड़ से सड़कें, तिलांजू, टोडारायसिंह, टोरडी, मांदोलाई, दत्तोब में बीसलपुर पेयजल परियोजना की नई ट्रांसमिशन लाइन डलेगी। सूरजपुरा से चाकसू तक जाएगी। 650 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मालपुरा में 220 केवी, सोप, तहरोली, नासिरदा में 132 केवी मोर, मासु व बम्ब तालाब मालपुरा की मरम्मत और जीर्णोद्वार, टोरडी सागर बांध व नहरों के सुदृढिकरण के लिए 100 करोड़, टोडारायसिंह में नेचर पार्क।