टोंक

महज नाम की साबित हो रही पुलिस चौकी, सुरक्षा गार्ड की ही चुरा ले गए बाइक

अस्पताल परिसर के अन्तिम छोर में स्थापित होने से पुलिसकर्मी निगरानी नहीं रख पा रहे। चौकी कोतवाली थाना क्षेत्र के अधीन है।

2 min read
Aug 02, 2018
टोंक के जनाना अस्पताल परिसर में स्थित पुलिसचौकी।

टोंक. जनाना अस्पताल में संचालित पुलिस चौकी महज नाम की साबित हो रही है। स्थिति यह है कि चौकी होने के बावजूद अस्पताल परिसर से चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नर्सेज समेत मरीजों का भी कहना है कि अधिकतर समय चौकी का गेट बंद ही दिखाई देता है।

वहीं अस्पताल परिसर के अन्तिम छोर में स्थापित होने से पुलिसकर्मी निगरानी नहीं रख पा रहे। चिकित्साकर्मियों का कहना है कि चौकी में सभी महिला कांस्टेबलों के साथ-साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी लगाए जाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि पुलिस चौकी में एक हैड कांस्टेबल समेत तीन महिला पुलिसकर्मी का जाप्ता है। चौकी कोतवाली थाना क्षेत्र के अधीन है।

मोबाइल चलाते हैं
महिला कांस्टेबलों को अधिकतर समय अपनी धुन में चौकी में मोबाइल चलाते हुए जरूर देखा है। अस्पताल परिसर मेंं घूमते हुए नहीं।-रामनिवास, परिजन

कांस्टेबल को कभी नहीं देखा
वार्ड में पुलिस कांस्टेबल को घूमते कभी नहीं देखा। जबकि जटिल प्रसव होने से वह सात दिन से वार्ड में भर्ती रही। - भूला देवी, प्रसूता

केस एक
पिछले पखवाड़े जनाना अस्पताल के द्वितीय तल पर संचालित शिशु वार्ड से मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी हो गया। दूसरे दिन संदिग्ध युवक को परिजनों व नर्सेज ने ही पकडकऱ कोतवाली पुलिस के हवाले किया। जबकि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी।

केस दो
जनाना अस्पताल में संचालित प्रसव कक्ष व प्रसूताओं के अन्य वार्डों में मरीजों की रेलमपेल व आवााजाही रोकने के लिए गत दिनों आधा दर्जन सुरक्षा गार्ड लगाए गए है। इनमें चेतन नाम के सुरक्षा गार्ड ने बाइक पुलिस चौकी के पास खड़ी की थी, जिसे कोई ले गया।


केस तीन
एक माह पहले देवली से आए परिजन की बाइक चोरी हो गई थी। हालांकि पांच-छह घंटे बाद वह बाइक फिर से उसी स्थान पर खड़ी मिल गई। इस बीच दौरान प्रसूता की कुशलक्षेम जानने आए लोगों को मशक्कत करनी पड़ गई।

केस चार
मेहंदवास क्षेत्र के बृजबिहारी ने बताया कि दो माह पहले वह परिचित से मिलने अस्पताला आया था। इस बीच उसने बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। इस बीच किसी ने करीब दो से ढाई लीटर पेट्रोल निकाल लिया।

ये भी पढ़ें

video : जब स्थिति बेकाबू हो, तो कैसे निपटा जाए…जिला अस्पताल में दी गार्डों को ट्रेनिंग
Published on:
02 Aug 2018 07:50 am
Also Read
View All