टोंक

सम्मान समारोह में विधायक ने कहा विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाना ही उनका मकसद -बैरवा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dec 27, 2018
the-purpose-of-development-of-assembly-constituency-is-to
सम्मान समारोह में विधायक ने कहा विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाना ही उनका मकसद -बैरवा

निवाई. राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव मूंडिया की तलाई वाली ढाणी पर स्थित भोमियाजी के स्थान पर नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत बैरवा का पोषबड़ा महोत्सव में सम्मान किया गया। समारोह में विधायक बैरवा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाना उनका मकसद है।

इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, शहर अध्यक्ष महावीर पराना, नेता प्रतिपक्ष राजकुमार करनानी, युवा नेता हंसराज गुर्जर, सीताराम कटारा, श्रीराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, गिरीश शर्मा, पार्षद आरिफ कुरेशी, शंकर मीणा एवं रामधन मीणा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया
निवाई. गांव पलेई में बजरंगबली क्रिकेट क्लब के तत्वावधान क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमिला खण्डेलवाल ने फीता शुभारम्भ काटकर किया। खण्डेलवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है।

इस अवसर पर सुनिता शर्मा, शिप्रा शर्मा, श्रीराम चौधरी, सुरेश शर्मा, हरिनारायण मीणा, भंवरसिंह, मोतीलाल बैरवा, भवानी शंर जाट, प्रतापसिंह, शंकर सिंह, दिपेन्द्र सिंह, बुद्धि प्रकाश, नरसी मीणा एवं जीतराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


प्रतियोगिता 28 से
टोडारायसिंह. भांवता प्रीमियर लीग क्रिकेट क्लब की ओर से भांवता में शुक्रवार से पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिराम गुर्जर ने बताया कि एक जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्यअतिथि विधायक कन्हैयालाल चौधरी व अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष संतकुमार जैन करेंगे।

Published on:
27 Dec 2018 08:28 pm