लखनऊ

13 साल तक कई थाना क्षेत्रों की जेल में सजा काट चुका है हिस्ट्रीशीटर इकबाल

मालपुरा. चांदसेन व चौसला गांव में दिन-दहाड़े चोरी करने के मामले रिमाण्ड पर चल रहे आरोपितों की 'कुण्डलियां डिग्गी थाना पुलिस ने खंगाल ली है। आरोपितों के निवास स्थान की भी जानकारी जुटा ली गई है। इसमें सामने आया कि सभी आरोपित उद्योग नगर थाना कोटा के निवासी हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2017, 7:41 PM IST
tonk
मालपुरा. चांदसेन व चौसला गांव में दिन-दहाड़े चोरी करने के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपितों की 'कुण्डलियां डिग्गी थाना पुलिस ने खंगाल ली है। इनमें आरोपित इकबाल उद्योग नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

मालपुरा. चांदसेन व चौसला गांव में दिन-दहाड़े चोरी करने के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपितों की 'कुण्डलियां डिग्गी थाना पुलिस ने खंगाल ली है। आरोपितों के निवास स्थान की भी जानकारी जुटा ली गई है। इसमें सामने आया कि सभी आरोपित उद्योग नगर थाना कोटा के निवासी हैं। इनमें आरोपित इकबाल उद्योग नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

थाना प्रभारी प्रेमसिंह नाथावत ने बताया कि चोरी के आरोप में गत दिनों इकबाल पुत्र अजमेरी खां, राहुल पुत्र विजय सोनी व लक्ष्मीपथ पुत्र धनराज मेघवाल को गिरफ्तार किया था। इन्हें रिमाण्ड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। इसमें इकबाल ने अपने को कोटा में ही किसी अन्य स्थान का जबकि राहुल व लक्ष्मीपथ ने अपने को भानपुरा मध्यप्रदेश निवासी बताया था।

सम्बन्धित थाना पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं करने पर पुलिस की ओर से दल गठित कर छानबीन की गई। इसमें इन तीनों के कोटा निवासी होने की पुष्टि हुई।

इनकी निशान देही पर पुलिस ने चौसला गांव से सोने व चांदी के जेवरात भी बरामद किए है। इकबाल अब तक मालपुरा, टोंक, कोटा सहित कई थाना क्षेत्रों की जेलों में 13 साल तक सजा काट चुका है। आरोपितों से चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की सम्भावना है।


Published on: