टोंक

टिकट के लिए समाज को संगठित होकर राजनीतिक दलों को दिखानी होगी अपनी ताकत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 1:09 PM IST
the-society-will-show-your-strength-for-the-ticket
पुरानी तहसील स्थित मालियों की बगीची में पूर्व अध्यक्ष शिवचरण सैनी की अध्यक्षता में जिला माली समाज की बैठक हुई।

मालपुरा. पुरानी तहसील स्थित मालियों की बगीची में पूर्व अध्यक्ष शिवचरण सैनी की अध्यक्षता में जिला माली समाज की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति जिले में एक टिकट समाज के लिए लेने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया ने कहा कि जब तक समाज संगठित रहकर एकता के साथ राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का प्रदर्शन नहीं करेगा जब तक कोई भी राजनेतिक दल आगे आकर किसी को भी टिकट नहीं देगा। अब तक माली समाज में राजनीतिक जागृति का अभाव था।


इसके चलते बिखराव को देखकर सियासी दल भी समाज का केवल उपयोग ही करते आए हैं, लेकिन अब समय बदल चुका है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश गढ़वाल, राहुल सैनी, सौभाग्य सिंह, भंवरलाल, सीताराम कटारा, घासीलाल आरेडिय़ा, मनोहर सैनी, भागचन्द सैनी, नन्दकिशोर सैनी, बन्नालाल, परशुराम, महावीर दग्धी, भंवरलाल, मोहनलाल, शंकर कच्छावा, रामदेव सहित अन्य कई लोगों ने विचार प्रकट किए। बैठक का संचालन राजेन्द्र सैनी ने किया। अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिवचरण सैनी ने सभी का आभार
प्रकट किया।

Updated on:
9 Nov 2018, 1:09 PM IST
Published on: