टोंक

video: जयपुर कोटा मार्ग पर तेज रफ्तार ने ली दो की जान, 25 में से दो गंंभीर घायलों को किया रैफर

रोडवेज बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-टॉली को टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर अलग जाकर गिरा और ट्रॉली अलग।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2018, 7:38 AM IST
 रोडवेज ने मारी टक्कर में घायल
टोंक. तेज गति से हो रहे हादसों पर अंकुश नहीं लग रहा है। ऐसी ही तेज गति के शिकार सोमवार तडक़े ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो दर्जन महिला-पुरुष हो गए। इनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई तथा 25 जने घायल हो गए।

टोंक. तेज गति से हो रहे हादसों पर अंकुश नहीं लग रहा है। ऐसी ही तेज गति के शिकार सोमवार तडक़े ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो दर्जन महिला-पुरुष हो गए। इनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई तथा 25 जने घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से दो जनों को जयपुर रैफर किया गया है।

घटनास्थल पर जिला कलक्टर सुबेसिंह यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीशकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। बाद में विधायक अजीत मेहता व टोंक प्रधान जगदीश गुर्जर ने भी घायलों की कुशलक्षेम जानी। पुलिस ने बताया कि हादसा मेहंदवास थाना क्षेत्र के दाखिया मोड़ पर हुआ। जहां तडक़े रोडवेज बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-टॉली को टक्कर मार दी।

इसमें ट्रैक्टर अलग जाकर गिरा और ट्रॉली अलग। ट्रॉली के नीचे दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 25 जने घायल हो गए। मेहंदवास थाना प्रभारी छोटीलाल मीणा ने बताया कि मृतक दाखिया निवासी मनोहरी (38) पुत्र नेवाराम गुर्जर तथा सम्पत (24) पत्नी राकेश बैरागी है।

जबकि घायलों में दाखिया निवासी अनिता पुत्री रामसहाय गुर्जर, रामघनी पुत्री रामसहाय, विशाल पुत्र रामसहाय, कजोड़ी पत्नी सूरजमल, सीता पत्नी कमलेश, गणेश पुत्र रामफूल, हेमराज पुत्र रामदयाल, महावीर पुत्र रामपाल खाती, सूरजकरण पुत्र रघुनाथ गुर्जर, तीजू पत्नी गोगाराम, छाव पत्नी जंसीलाल, मथरादेवी पत्नी रामलाल, गुड्डी पुत्री रामदेव, सम्पत पुत्र रामलाल गुर्जर, श्रीराम पुत्र रामकिशन, गणेश पुत्र रामफूल, रामराज पुत्र मोतीलाल, सोना पत्नी प्रधान गुर्जर, नेवाराम पुत्र सुखलाल, विष्णु, सहोदरा पत्नी रामराज, विष्णु पुत्र किशनलाल, पूजा पुत्री किशनलाल, दीपू पुत्री कमलेश तथा प्रेम पत्नी रामलाल गुर्जर शामिल हैं।

इनके अलावा घायलों में शामिल रामनारायण तथा कोमल पत्नी रामलाल गुर्जर को टोंक के सआदत अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग गैरोली गांव में आयोजित विवाह में भात भरने गए थे। रस्म पूरी करने के बाद वे दाखिया लौट रहे थे। दाखिया मोड़ पर पीछे आ रही रोडवेज ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के टक्कर मार दी।

पीएमओ को लगाई फटकार
सआदत अस्पताल में घायलों की कुशलक्षेम के लिए पहुंचे विधायक अजीत मेहता ने गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने पीएमओ से कहा कि अस्पताल में सफाई बराबर रखी जाए।

Published on: