टोंक

दो पक्षों में आपसी विवाद में हुई पत्थर बाजी, छह घायल, 13 गिरफ्तार

एक ही परिवार के दो पक्षों में आपसी विवाद में हुए पथराव में छह जने घायल हो गए।  

2 min read
Oct 30, 2019
दो पक्षों में आपसी विवाद में हुई पत्थर बाजी, छह घायल, 13 गिरफ्तार

निवाई. एक ही परिवार के दो पक्षों में आपसी विवाद में हुए पथराव में छह जने घायल हो गए। निवाई पुलिस ने बताया कि कसाइयों के मोहल्लों में दो पक्षों के लोगों में तीन दिन से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच पत्थरबाजी करने के मामले में 13 जनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आपसी झगड़ा करने में एक पक्ष के जिरात रोड कसाईयों का मोहल्ला निवासी अरशद कुरेशी, जुनैद कुरेशी, उमरदराज कुरेशी, अशफाक कुरेशी को गिरफ्तार किया हैं। इसी दूसरे पक्ष के फिरोज कुरेशी, शफीक कुरेशी, फहरान कुरेशी, शरीफ कुरेशी, आबिद कुरेशी, रफीक कुरेशी, अतीक कुरेशी, अशफाक कुरेशी और चाकसू निवासी इकबाल नागौरी को गिरफ्तार किया गया हैं।

पिता पुत्र हुए घायल
निवाई. हाइवे पर मंगलवार को कार ने बाइक के टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। घायल सजिया निवासी छीतर पुत्र लादू बैरवा और उसका पुत्र दारासिंह है। वे बड़ागांव से सजिया जा रहे थे। हाइवे पर सवारियों से भरकर जयपुर जा रही कार ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस ने अस्पताल में भर्तीकराया। जहां छीतर की हालत चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया।

शांतिभंग में आठ गिरफ्तार
टोडारायसिंह. साम्प्रदायिक सौहार्द व शांति व्यवस्था बिगाडऩे की कोशिश पर पुलिस ने दो समुदाय विशेष के आठ युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार कर छह जनों को पाबंद किया है। एएसआई करणसिंह ने बताया कि कस्बे में समुदाय विशेष के युवकों के बीच कहासुनी के बाद तनाव बढ़ गया था।

एक दूसरे को धमकाने की सूचना पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मौके पर पहुंच दोनों समुदाय से अंकुश, शन्नी, कुलदीप व अशोक तथा दूसरे समुदाय से मोहम्मद असलम, शाहरूख, मोहम्मद अकलीम व शाहरुख को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। वहीं छह अन्य युवकों को साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे के मामले में पाबंद किया है।

Published on:
30 Oct 2019 09:50 am
Also Read
View All