टोंक

क्षतिग्रस्त सडक़ से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने जाम लगा कर किया प्रदर्शन

भारी वाहनों के दिनभर आवागमन से दिनों-दिन सडक़ टूट रही है। यहां से गुजरना टेढ़ी खीर साबित हो रही है।  
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2017, 9:46 AM IST
मार्ग पर जाम
झिलाय (निवाई). सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते क्षतिग्रस्त निवाई-बौंली मार्ग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया।

झिलाय (निवाई). सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते क्षतिग्रस्त निवाई-बौंली मार्ग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सरपंच भंवरलाल यादव को भी लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। बाद में सरपंच के समझाने पर ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला।

इससे पहले ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि जमना प्याऊ से भरथला मोड़ तक सडक़ पर गहरे गड्ढे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जबकि ये टोंक, जयपुर एवं सवाईमाधोपुर तीन जिलों को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ है। इस पर प्रतिदिन करीब दस हजार वाहनों का आवागमन रहता है।

इन गहरे गड्ढों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इससे आवागमन दूभर हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। भारी वाहनों के दिनभर आवागमन से दिनों-दिन सडक़ टूट रही है। यहां से गुजरना टेढ़ी खीर साबित हो रही है। गौरतलब है कि गत 2 दिसम्बर को ही गड्ढे से बचने के चक्कर में एक बाइक के डम्पर ने टक्कर मार दी थी।


इससे बाइक पर सवार गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन ने सडक़ की सुध नहीं ली। सरपंच ने कहा कि जल्दी ही पंचायत का एक प्रतिनिधिमण्डल सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री से मिलकर समस्या का निराकरण कराएंगे।

इस दौरान वार्ड पंच गीता परिडवाल, हीरालाल कसाणा, ममता विजय, हरजी रैगर, अर्जुन गौतम, श्योनाथ रैगर, जितेन्द ्रकुमार रैगर, श्योजीलाल रैगर, छोटू रैगर भी थे।

खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने की मांग

टोंक. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजपुरा के खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर नेहरू नवयुवक मण्डल के युवाओं ने बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुकेश, कालू, मदन, शंकर, सोनू, हंसराज आदि ने बताया कि विद्यालय के खेल मैदान पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।

इससे विद्यार्थीखेल नहीं पा रहे हैं। इसकी कईबार शिकायत भी की, लेकिन प्रशासन सुनवाईनहीं कर रहा है। उन्होंने एक बार फिर कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

Published on: