पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच के घाड़ थाने का निरीक्षण कर जाते ही चोरी की वारदातें हो गई
बंथली. पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच के घाड़ थाने का निरीक्षण कर जाते ही शुक्रवार रात क्षेत्र के डाटून्दा में चोरों ने हल्ला बोल दिया। इस दौरान घर के आंगन में सो रही महिला के नाक से सोने की नथ छीनने के साथ ही दुकान का ताला तोडकऱ नकदी व सामान ले गए।
साथ ही शिव मंदिर में आलमारी का ताला तोडकऱ भी खंगाला। मगर कीमती सामान नहीं मिलने पर वहा से चले गए। सूचना पर पहुंचे थाना हैडक़ांस्टेबल रामबाबू पारीक सहित पुलिसकर्मियों ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा पीड़ीत महिला से नथ छीनने की जानकारी ली।
घाड़ थानाप्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि चोर डाटून्दा गांव घर के आंगन में सो रही नर्बदा गुर्जर के नाक से सवा तोला सोने की करीब पचास हजार रुपए कीमत की नथ छीन ले गए। इसके बाद चोरों ने पास में स्थित दुकान का ताला तोड़ गल्ले दो सो रुपए की नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए।
वही बाद में शिव मंदिर स्थित आलमारी का भी ताला तोड़ा मगर खंगालने के बाद भी कुछ नहीं मिला ओर चोर वहा से भाग गए। नर्बदा के पति मनोहर गुर्जर ने थाने में चोरों के खिलाफ पत्नी की नाक से नथ छीनने का मामला दर्ज कराया है। समाचार लिखे जाने तक दुकानदार की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया था।
एसपी जाते ही चोरों का हल्ला-बोल
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक योगेश दाधिच गुरुवार शाम दूनी थाने का निरीक्षण कर बाद में घाड़ थाने का निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने थानाप्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाया।
पुलिस अधीक्षक दाधिच इस दौरान रात नो बजे तक वही रूके मगर उनके जाते ही चोरों ने थाना क्षेत्र के डाटून्दा में हल्ला-बोल महिला की नथ छीनने के साथ ही दुकान में चोरी कर मंदिर में चोरी का प्रयास किया।
संदिग्धों से पुलिस ने की पूछताछ
टोडारायसिंह. कृषि मण्डी में आड़त के व्यापारी की दुकान से नोटों से भरा बैग चोरी मामले में शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक मालपुरा ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मालपुरा दिनेश कुमार पीडि़त की दुकान पर पहुंचे तथा पूछताछ की।
उल्लेखनीय है कि मोर निवासी मदनलाल साहू की आड़त की दुकान से अज्ञात चोर नोटों से भरा बैग चोरी कर ले गया था। वारदात से कुछ देर पहले ही मुनीम सत्यनारायण साहू बैंक से करीब तीन लाख रुपए लाकर बैग में रखे थे।