टोंक

वो उधर बर्थडे पार्टी में केक का ले रहे थे स्वाद, इधर चोर घर कर रहे थे साफ, बहु-बेटियों के जेवरात सहित 30 लाख की नकदी चुरा ले गए चोर

थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर चोर एक सूने मकान से लाखों रुपए की नकदी व जेवरात पर हाथ पर साफ कर गए।
2 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 8:29 AM IST
  Theft of theft
पुरानी टोंक क्षेत्र के मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान।

टोंक. पुरानी टोंक थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर चोर एक सूने मकान से लाखों रुपए की नकदी व जेवरात पर हाथ पर साफ कर गए। परिवार के लोग दिल्ली में बेटी के घर बर्थडे पार्टी में गए थे। गुरुवार सुबह लौटे तो घर का सामान बिखरा मिला और जेवरात तथा नकदी गायब मिली। सूचना के बाद करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुरानी टोंक थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया।

ये वारदात पुरानी टोंक स्थित सोनियो का दरवाजा क्षेत्र निवासी अब्दुल वहीद पुत्र अब्दुल लतीफ के घर हुई। वहीद वन विभाग में कार्यरत्त थे। गत दिनों ही सेवानिवृत्त हुए थे। ऐसे में करीब 30 लाख रुपए व करीब 30 तौला सोने के आभूषण घर में रखे हुए थे।

वे परिवार के साथ दिल्ली रहने वाली बेटी नईमा के घर आयोजित बर्थडे पाटी में शामिल होने के लिए गत 11 मई को गए थे। गुरुवार सुबह उनका बेटा समद तथा छोटी बेटी सुरैया परवीन दिल्ली से घर आए थे। वे जब घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला अटका हुआ मिला। हाथ लगाते ही नीचे गिर गया। अंदर गए तो दो कमरे खुले हुए मिले। छत पर बने कमरा भी खुल था और सामान बिखरा हुआ था। चोर आलमारी तथा बैग में रखी नकदी तथा जेवरात ले गए।


बहु-बेटियों के थे जेवरात
वहीद के पुत्र समद ने बताया कि उसके 5 बहने हैं। पांचों बहनों तथा एक बहु के जेवरात यहीं घर में रहते थे। मां के गहने भी उसमें ही थे। वहीं सेवानिवृत्ति के बाद मिली राशि को भी घर में ही रखा हुआ था। चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया और ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने आलमारी तथा बक्शों को खोल दिया और सभी सामान बाहर निकाल दिए। कुछ बैग के ताले लगे हुए थे। ऐसे में चोरों ने घर में रखी कैचियों से उन्हें काट दिया।

Published on: