
निवाई. स्थानीय गणगौरी बाजार स्थित खारी कुई के समीप जैन किराना स्टोर की दुकान के ताले तोडकऱ 22 हजार 800 की नकदी चोर ले गए। दुकान मालिक पारस पराना ने बताया कि शनिवार की रात वह दुकान बंद करके घर गया था। चोरों ने ताला तोडकऱ बैग में रखे 22 हजार 8 00 की नकदी ले गए।
ताले टूटने की जानकारी सुबह उनके भाई महावीर प्रसाद पराना को जब मिली वह सुबह घूम कर आ रहे थे। जब गणगौरी बाजार में सफाई कर्मचारी ने उन्हें खाली बैग थमाया। इसमें दस्तावेज रखे हुए थे एवं रुपए गायब थे।
पुलिस ने मौका मुआयना किया एवं मुख्य चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, तो सभी चारों कैमरे बंद पाए जाने पर दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त चौराहे पर गत वर्षों पूर्व सर्राफा व्यापारी के मुनीम की गोली मारकर हत्या कर जेवरात व रुपयों से भरा बैग छीन कर आरोपित ले गए थे, जिनका अभी तक सुराग नहीं लगा है।