टोंक

उद्घाटन के बाद ढ़ाई वर्ष तक एक बार भी नही ली सुध तो चोरों ने किया हाथ साफ, किसान सेवा केन्द्र के दरवाजे व पर्शी उखाड़ ले गए चोर

उद्घाटन के बाद से ही उक्त भवन में ना तो हल्का पटवारी नजर आये ओर ना ही कृषि पर्यवेक्षक दिखाई दिये। उक्त भवन पिछले लगभग ढाई वर्ष से बैकार पड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 8:20 AM IST
Theft of theft
राजमहल। किसान सेवा केन्द्र में चोरी की वारदात के बाद बिखरी टायले व टूटे किवाड़।

राजमहल। कस्बे के देवली सडक़ मार्ग पर बने किसान सेवा केन्द्र व भू-अभिलेख भवन बनने के बाद से अब तक पंचायत प्रशासन की अनदेखी के कारण विरान पड़े लाखों के भवन को चोरों ने अपना निशाना बना लिया है।

चोरों ने गत दिनों भवन पर लगे लगभग आठ दरवारजे व खिड़कियों सहित कमरों पर लगे विद्युत फिटिंग के बोर्ड व कोटा स्टोन की पर्शी तक उखाडकऱ ले गए है। जिसकी जानकारी पंचायत प्रशासन को रविवार सुबह लगी जिसकी सूचना पंचायत की ओर से दूनी थाने में दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से किसानों की सूविधा के लिए नाबार्ड योजना द्वारा 9 लाख रूपए की लागत पर 2015-16 में कस्बे के देवली सडक़ मार्ग पर किसान सेवा केन्द्र व भू अभिलेख भवन का निर्माण करवा गया था जिसका उद्घाटन स्थानिय विधायक ने 18 दिसम्बर 2015 को किया था।

मगर उद्घाटन के बाद से ही उक्त भवन में ना तो हल्का पटवारी नजर आये ओर ना ही कृषि पर्यवेक्षक दिखाई दिये। उक्त भवन पिछले लगभग ढाई वर्ष से बैकार पड़ा था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने निशाना बना लिया। .


ऐसा पहली बार हुआ है- ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चोरी की वारदात होना तो आम बात है। कस्बे में कही भी कभी चोरी की वारदाते होती रहती है। जिसमें सरकारी भवन सबसे आगे है। मगर चोरी की वारदात के दौरान सामन चुराना व किवाड़ ले जाना तो पहले भी कई बार हो चुका है।

मगर लगभग पांच कमरों व दो शौचालयों से कोटा स्टोन के पत्थरों की पर्शी व टायले तक उखाडकऱ ले उखाडकऱ ले जाना ऐसा पहली बार हुआ है।जिसमें सरकारी भवन सबसे आगे है।

इनका कहना है- किसान सेवा केन्द्र भवन व भू अभिलेख भवन में चोरी की वारदात की सूचना थाने में दे दी गई है अब चोरों को पकडऩा पुलिस का कार्य है। चांद खां मन्सूरी सरपंच ग्राम पंचायत राजमहल।

Published on: