टोंक

खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई कर अवैध बजरी परिवहन कर रहे ट्रेलर को जब्त कर पुलिस को सौंपा

बनास नदी में अवैध रूप से बजरी का खनन करने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान टीम ने मोर गांव के समीप गुजर रहे तीन ट्रेलरों को पकड़ लिया।

2 min read
Jul 05, 2018
पीपलू थाने के अवैध बजरी से भरे वाहन जब्त।

टोंक. खनिज विभाग की टीम ने मंगलवार रात टोडारायसिंह क्षेत्र में गश्त के दौरान बजरी से भरे तीन ट्रेलर पकड़े हैं। खनिज विभाग के सहायक अभियंता अमीचंद दुहारिया ने बताया कि टोडारायसिंह क्षेत्र से गुजर रही बनास नदी में अवैध रूप से बजरी का खनन करने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी।

इस दौरान टीम ने मोर गांव के समीप गुजर रहे तीन ट्रेलरों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें जब्त कर मोर चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

खनिज विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि बनास नदी में दिन में बजरी का अवैध खनन नहीं किया जाता है। खननकर्ता रात को खनन कर वाहनों में परिवहन करते हैं। हालांकि उनके मुखबीर खनिज विभाग की टीम पर नजर रखते हैं, लेकिन टीम उन्हें गच्चा देकर कार्रवाई कर रही है।

तीन ट्रेलर व एक डम्पर जब्त
पीपलू . पुलिस व तहसीलदार की संयुक्त टीम ने बजरी से भरे तीन टे्रलर व एक डम्पर को पकड़ा है। तहसीलदार दौलत सिंह राठौड़ ने बताया कि टीम ने दो ट्रेलर को नानेर से, एक टे्रलर व एक डम्पर झिराणा से पकड़ा है।

बाद में चारों को पीपलू थाने में जब्त किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी।

धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार
निवाई. बरोनी पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपित पटवारघर के सहायककर्मी को गिरफ्तार किया है। बरोनी थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि सोहेला निवासी सत्यनारायण नाई ने वर्ष 2015 में मामला दर्ज कराया था।

इसमें बताया कि उसने पटवार घर में सहायक के रूप में काम करने वाले हरिओम नाई निवासी सोहेला के साथ मिलकर जमीन खरीदी थी, जिसे उसने अधिक हिस्से को अपने नाम करवा लिया। पुलिस ने हरिओम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने पर उसको 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।


फरार आरोपित गिरफ्तार
मालपुरा. थाना पुलिस ने मंगलवार को इस्लामनगर व हातकी गांव में बकरियां चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया।

एएसआई सियाराम ने बताया कि दिसम्बर 2017 में हातकी गांव में तथा जनवरी 2018 में इस्लामनगर में बकरियां चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित पचेवर थाना के डेठाणी गांव निवासी कालू पुत्र नोरत बागरिया को गांव से गिरफ्तार कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

ये भी पढ़ें

निवाई नगरपालिका चेयरमैन व ईओ के खिलाफ एसीबी में गबन का मामला दर्ज
Published on:
05 Jul 2018 09:01 am
Also Read
View All