टोंक

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से युवाओं के लिए प्रशिक्षण हुआ शुरू

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Mar 14, 2019
training-for-youth-started
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से युवाओं के लिए प्रशिक्षण हुआ शुरू

मालपुरा. केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर वस्त्र निर्माण एवं वस्त्र रसायन विभाग के तत्वावधान में बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही अनुसूिचत जाति उप योजना के अन्तर्गत दसवीं कक्षा पास छात्रो के लिए वस्त्र भौतिक एवं वस्त्र रसायन प्रयोगशाला की मूल प्रक्रियाएं विषय पर आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत संस्थान निदेशक डॉ अरुण तोमर ने किया।


आयोजित कार्यक्रम में युवा प्रशिक्षणार्थियों से निदेशक तोमर ने कहा कि युवा कड़ी मेहनत कर सफल प्रतियोगी अथवा सफल उद्यमी बन कर अपना जीवन संवारने का प्रयास करें।

योजना के नोडल अधिकारी डा. डी.पी.शाक्यवार ने ऊनी उत्पाद आधारित व्यवसाय अपनाने एवं जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर सफलता अर्जित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्थान के अन्य कई वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने युवाओं को उनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जीवन में अनुशासन लगन एवं समय के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए मेहनत कर सफलता के सभी सोपान प्राप्त करने की सीख दी। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. विनोद कदम ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Published on:
14 Mar 2019 01:35 pm