टोंक

बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर दो घायलों को किया जयपुर रैफर

Motorcycle rider injured in collision: बजरी भरकर तेज गति से जा रहे टै्रेक्टर ने मोटरसाइकिल के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Nov 29, 2019
बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर दो घायलों को किया जयपुर रैफर

निवाई. गांव वजीराबाद में गुरुवार की दोपहर बजरी भरकर तेज गति से जा रहे टै्रेक्टर ने मोटरसाइकिल के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैेक्टर चालक मौके से फ रार हो गया। जानकारी के अनुसार शिवाड़ जिला सवाईमाधोपुर निवासी अशोक पुत्र हरिप्रसाद पाराशर और निकलेश पुत्र रमेश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्य के लिए निवाई आ रहे थे।

गांव वजीराबाद के पास तेज गति से आ रहे बजरी से भरे ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल के पीछे टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। ूचना मिलते ही एम्बुलेंस घायलों को घटनास्थल से उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई लेकर आए। दोनों गंभीर घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया।

चलते ट्रैक्टर गिरा चालक, दबने से हुई मृत्यु
निवाई. सिरस रेलवे स्टेशन के समीप एक ट्रैक्टर चालक के समय गिर कर वाहन के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। सिरस पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि बुधवार की देर शाम सिरस निवासी रामेश्वर(25) पुत्र रामसहाय रैगर निवाई से परचूनी सामान भरकर सिरस गांव आ रहा था।

करीब रात 9 बजे सिरस रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक्टर से चालक अचानक गिर गया और उसके ऊपर से ट्रैक्टर निकल गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई लेकर आए। जहां गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Published on:
29 Nov 2019 12:47 pm
Also Read
View All