टोंक

Video : गोवंश से भरा ट्रक जब्त, दो जने गिरफ्तार

आरोपितों को पशु क्रूरता अधिनियम 1995 की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2018, 12:59 PM IST
ट्रक में भरा गोवंश
लाम्बाहरिसिंह में रविवार को थाने पर जब्त खड़े ट्रक में भरा गोवंश।

लाम्बाहरिसिंह. केकड़ी रोड स्थित चौराहे पर शनिवार रात पुलिस ने गोवंश से भरा एक ट्रक जब्त कर दो आरोपितों को पशु क्रूरता अधिनियम 1995 की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोवंश को उनियाराखुर्द गांव स्थित श्रीरामकृष्ण गोशाला में समिति सदस्यों को सुपुर्द कर दिया।

थाना प्रभारी गंगाराम ताखर ने बताया कि ट्रक की तलाशी में 26 बछड़े मिलने तथा चालक की ओर से संतोषजनक जवाब व आवश्यक दस्तावेज नहीं देने पर ट्रक जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने चालक डिग्गी थानान्तर्गत इस्लामपुरा निवासी बाबूद्दीन खां व खलासी चांदसेन निवासी राकेश मीणा को गिरफ्तार किया कर लिया। आरोपित गोवंश को मध्यप्रदेश ले जा रहे थे।

अन्य पूछताछ अभी जारी है। आरोपितों से मोबाइल व हजारों रुपए नकदी भी बरामद की गई। पुलिस ने गोवंश को उनियाराखुर्द गांव स्थित गोशाला में समिति अध्यक्ष शिवराज सिंह समेत सदस्यों को सुपुर्द किया गया। जहां पशु चिकित्सक रामप्रसाद मीणा ने बताया कि बछड़ों का परीक्षण किया।

इसमें घायल मिले दो बछड़ों का उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नहीं मिली सहायता, बढ़ा रहे भार
उनियाराखुर्द गांव स्थित श्रीरामकृष्ण गोशाला समिति अध्यक्ष शिवराज सिंह ने बताया कि लोगों के सहयोग से गोशाला का संचालन हो रहा है।

पुलिस की ओर से जब्त कर गायों को गोशाला में सुपुर्द कर दिया जाता है, लेकिन प्रशासन की ओर से गायों के पालन-पोषण पर किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। इससे गोशाला पर आर्थिक भार बढ़ रहा है।

चोरी के प्रयास का तीसरा आरोपित गिरफ्तार
हमीरपुर स्थित बैंक शाखा में दो माह पूर्व खिडक़ी तोडकऱ चोरी करने के प्रयास का तीसरा आरोपी रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी बी. एल. मीणा ने बताया कि हमीरपुर स्थित राजस्थान बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा में गत 30 नवम्बर की रात को चोर खिडक़ी तोडकऱ घुस गए तथा सीसीटीवी व कम्प्यूटर के साथ तोडफ़ोड़ कर दी, लेकिन वे तिजोरी तोडऩे में नाकाम रहे। इस पर बैंक प्रबंधक रविन्द्र रंजन ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कराया था।

उक्त मामले में बैंक सीसीटीवी की जांच करने पर पुलिस ने तीन को नामजद किया। इस पर बाल अपचारी समेत दो जनों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीसरे आरोपित श्रवण जाट को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।


उत्पात मचाते पकड़ा
बंथली. घाड़ पुलिस ने एक जने को शराब के नशे में उत्पात मचाते तो तीन जनों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित गैरोटी निवासी लक्ष्मण मीणा व आपस में झगड़ रहे ज्योतिपुरा निवासी खानाराम मीणा, गिर्राज मीणा व आशाराम मीणा को गिरफ्तार किया है।

Updated on:
5 Feb 2018, 12:59 PM IST
Published on: