टोंक

video: उड़द की बम्पर आवक से दूनी मण्डी में 20 हजार क्विंटल उड़द की हुई खरीद

उड़द की खरीद कर किसानों के खातों में सीधे 10 करोड़ 87 लाख रुपए जमा कराए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 3:39 PM IST
 उड़द की बम्पर आवक
बंथली. कृषि उपज मण्डी दूनी में राजफेड की ओर से खोल गए खरीद केन्द्र में उड़द की बम्पर आवक हो रही है।

बंथली. कृषि उपज मण्डी दूनी में राजफेड की ओर से खोल गए खरीद केन्द्र में उड़द की बम्पर आवक हो रही है। मण्डी समिति अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि केन्द्र पर अब तक 1438 किसानों से 20 हजार क्विंटल उड़द की खरीद कर किसानों के खातों में सीधे 10 करोड़ 87 लाख रुपए जमा कराए गए हैं।

उन्होंने मंगलवार को खरीद केन्द्र का निरीक्षण कर राजफेड व कॉपरेटिव अधिकारियों से जानकारी ली। तुलाई, उतरवाई, बिल आदि में किसानों का सहयोग करने को कहा। इस दौरान जीएसएस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धाकड़, उम्मेद सिंह, भंवर सिंह, शिवजीलाल धाकड़, गोवर्धन जाट, प्रकाशचन्द जांगिड़ भी थे।


24 नवम्बर तक का हुआ भुगतान
टोंक. किसानों की सुविधा को देखते हुए समर्थन मूल्य पर एक के स्थान पर पांच कांटों पर दलहन व मूंगफली खरीद की जा रही है। ऐसे में अब तक टोंक मण्डी में दलहन के 38 हजार 848 व मंूगफली के 1367 कट्टों की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही 24 नवम्बर तक खरीदे दलहन का भुगतान भी किसानों के खातों में किया जा चुका है।


उल्लेखनीय है कि राजफेड की ओर से कृषि मण्डी परिसर में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से 11 अक्टूबर से समर्थन मूल्य पर दलहन व मूंगफली खरीद की जा रही है। इसके तहत समर्थन मूल्य पर 5400 रुपए प्रति क्विंटल उड़द खरीदे जा रहे हैं।

जबकि मूंग की खरीद 5500 रुपए प्रति क्विंटल व मूंगफली 4400 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जा रही है। इधर, शुक्रवार को मैसेज पाकर कई गांवों से किसान मण्डी पहुंचे। अरनियानील से आए बिशनलाल यादव ने बताया कि पांच कांटों पर खरीद करने से प्रतिदिन आ रहे मैसेज धारकों की जिंसों की समय से तुलाई हो सकेगी। इससे पहले सुबह से शाम तक किसानों को दलहन बेचने के लिए इंतजार करना होता था।

ऐसे में अब तक टोंक मण्डी में दलहन के 38 हजार 848 व मंूगफली के 1367 कट्टों की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही 24 नवम्बर तक खरीदे दलहन का भुगतान भी किसानों के खातों में किया जा चुका है।

Published on: