
निवाई. निकटवर्ती गांव जीवली में रविवार को जमुवाय माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महावीर डोई ने बताया कि कलशयात्रा को पण्डित कृपाशंकर शर्मा के सान्निध्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से पूजा-अर्चना करके रवाना किया गया, जिसमें 101 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर बैण्डबाजे के साथ रवाना हुई।
कलशयात्रा गांव के मुख्य मार्गों से प्राण प्रतिष्ठा स्थल पहुंची। जहां मंत्रोचार के साथ हवन कुण्ड मे श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां दी गई। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान रामलाल डोई, सुरज्ञान, जन्सी, श्रवण डोई, श्योजी गुर्जर, गजानन्द डोई, देवनारायण गुर्जर, मोतीलाल डोई, रामराय डोई, कमल गुर्जर एवं लक्ष्मण गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रामजी चले ना...
निवाई .झिलाय रोड पर स्थित चिंताहरण गणेशजी के मन्दिर में संकीर्तन एवं रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान रामदरबार की फूल बंगला झांकी सजाई गई। गायक कलाकार महेश दरगड़ एवं अनिल कुमार द्वारा रामजी चले ना हनुमान के बिना, देखा ना वीर हनुमान जैसा सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान सुन्दरकाण्ड एवं रामधुनी का आयोजन किया भी गया।
जयकारे गूंजे
आवां. क्षेत्र के टोडा का गोठड़ा पंचायत मुख्यालय पर श्रीचालक माता के धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। गांव में दोपहर बाद निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं ने कलश धारण कर मंगल गीत व लोक भजन गाए। आयोजन में मातारानी के गगन-भेदी जयकारे गूंजने से वातावरण धर्ममय हो गया।
इस दौरान धर्मसभा में आचार्य कल्याण नाथ ने धर्म के महात्म्य पर प्रकाश डाल परोपकार के मार्ग पर चलने को पे्ररित किया। सेवक राम कैलाश भोपा ने बताया कि कार्यकताओं ने जीवन के अवगुण तज सदाचार अपनाने का संकल्प भी लिया है।
सरपंच चौथमल मीना ने बताया कि समिति की ओर से जागरण, कलशयात्रा, यज्ञ-अनुष्ठान और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखे गए हंै। पूर्णाहुति विधिविधान और शास्त्रीय रीति-नीति के साथ सोमवार को
की जाएगी।