टोंक

बीस साल में भी नहीं बनी सडक़, मुख्यमंत्री तक कर चुके है गुहार तो ग्रामीणों ने लिया ये बड़ा फैसला…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 22, 2018
villagers-decide-to-boycott-voting
सिरस में रविवार को नला से शिवाड़ सडक़ नहीं बनने से नाराजगी प्रकट करते हुए विधान सभा चुनाव में मतदान बहिष्कार की चर्चा करते ग्रामीण।

सिरस. संकट मोचन बालाजी मंदिर में रविवार को ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के बार-बार आश्वासन के बाद भी नला से शिवाड़ तक डामरीकरण सडक़ नहीं बनने पर नाराजगी प्रकट की।

जहा मौजूद लोगों ने विधानसभा चुनाव मे सिरस पंचायत क्षेत्र में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया। गांव के लोगों ने बताया कि करीब 20 साल से जनप्रतिनिधियों से बार-बार मांग करने के बाद भी मात्र आश्वासन ही मिला है।


सडक़ बनवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के साथ ही मुख्यमन्त्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया, जिसके बाद भी सडक़ निर्माण नहीं होने से नाराजगी के साथ अब पंचायत के लोग में मतदान के प्रति उत्साह नहीं है।

सडक़ केअभाव में लोगों को निवाई, जयपुर, सवाईमाधोपुर जाने के लिए काफ ी लम्बा रास्ता तय करना पड़ रहा है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के साथ ही सवाईमाधोपुर के शिवाड़, पीपल्या, पांवडेरा सहित अन्य गांवों के किसान भी अपनी जिन्सों को बेचने निवाई मण्डी में ले जाते है।

बैठक में उपस्थित लोगों ने जयकारे के साथ सडक़ नहीं तो वोट नहीं का नारा भी लगाया। जहा बैठक में मौजूद गांव के लोगों ने खड़े हो कर वोट नहीं देने का विश्वास भी दिया।

इसके बाद मतदान का बहिष्कार करने लेकर पंचायत क्षेत्र में लोगों से मिल कर इसे सफ ल बनाने का फैसला लिया। बैठक में सिरस, श्योसिंपुरा, मेहताबपुरा, भैरूगंज के लोग मौजूद थे।

Published on:
22 Oct 2018 07:30 am