
निवाई. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को छात्राओं को योगाभ्यास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या मंजू मीणा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। स्वास्थ्य स्वस्थ है तो हर समस्या का समाधान है।जिसके लिए नित्य योगा आवश्यक है।
शारीरिक शिक्षक प्रेम चौधरी ने बताया कि शिविर में योग के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। उन्होंने बताया कि शिविर में छात्राओं को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन सहित कई प्रकार का योग करवाया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी अनुसुईया शर्मा, राहोली प्रधानाचार्या सुमन शर्मा, रामेश्वरलाल जाट एवं नन्दलाल चौधरी सहित कई छात्राएं मौजूद थे।
विजेता को किया पुरस्कृत
बंथली. दूनी के कृष्णा महाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर निदेशक मुकुट यादव की अध्यक्षता में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर निदेशक यादव ने मन लगाकर पढऩे को कहा।
समापन समारोह में छात्राओं ने देश भक्ति सहित अन्य गीतों की प्रस्तुतियां दी। बाद में अतिथियों ने शिविर में हुई रंगोली, मेहन्दी सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
महिलाओं में जागृति बढ़ी
आवां. अटल सेवा केन्द्र मेें शान्ति दूध क्रान्ति महिला संकुल के 19 समूहों की बैठक हुई। दूनी मैत्री महिला मण्डल के कार्यकर्ता सुरेश कुमार मीना ने बताया कि समूहों के माध्यम से महिलाओं में जागृति आने के साथ आत्मनिर्भता बढ़ रही है। इससे इनकी गे्रडिंग मे भी सुधार हो रहा है।
सुशीला देवी, ब्रज कंवर, कैलाशी, मोहनी, राजेश कंवर आदि ने बताया कि 17 ग्रुप ने ए गे्रडिंग तथा 2 ग्रुप ने बी गे्रडिंग प्राप्त की है। ए गे्रडिंग धारकों को 9 जनवरी को रियायती दर पर ऋण दिया जाएगा। योजना से परिवार की समृद्धि मे मददगार बन रही है। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।
शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई
टोंक. एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली अन्तर्गत ब्लॉक के 39 स्कूल और मदरसों ने यू-डाइस भरने में लापरवाही बरती है। बीईईओ अशोक शर्मा ने बताया कि सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई
की जाएगी।