मौत के बाद कस्बे के सैकड़ों युवकों व ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में परिसर में लग गई।
-मृतक ट्रेक्टर पर बैठकर आ रहा था
-मौत के खबर से गांव व घर में कोहराम मच गया
बंथली. जलसीना क्षेत्र की नदी तन में बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के कुचलने से दूनी निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव का दूनी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
सरोली पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्रप्रसाद शर्मा ने बताया कि मृतक युवक दूनी निवासी अर्पण (23) पुत्र मदनलाल मीणा है। उन्होंने बताया कि मृतक अर्पण ट्रेक्टर पर बैठकर आ रहा था
अचानक गहरे गडढों में अनियंत्रित हुए ट्रेक्टर से नीचे गिर गया ओर ट्रेक्टर व ट्रॉली के टायरों के नीचे कूचलकर उसकी मौत हो गई। इधर, अर्पण की मौत के खबर से गांव व घर में कोहराम मच गया।
माता-पिता व भाई का तो रो-रोकर बुरा हाल था। वही मिलनसार युवक अर्पण की मौत के बाद कस्बे के सैकड़ों युवकों व ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में परिसर में लग गई।
लोग सदमे से बेहाल परिजनों को संभालने में लगे हुए थे। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।
चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
बंथली. दूनी थाना क्षेत्र के राजमहल पंचायत के देवीखेड़ा गांव से गत दिनों चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने मध्यप्रदेश से सटे एक गांव के पास से सोमवार देर शाम बरामद कर लिया।
हालांकि चालक पुलिस को देख फरार हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रमोहन शर्मा ने बताया कि देवीखेड़ा निवासी बाबूलाल गुर्जर ने अटरू जिला बारां निवासी सोनू पुत्र गिरधारी गोड़ के खिलाफ गत 29 जून को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।
इसके बाद एएसआई बालकिशन शर्मा, कांस्टेबल यशराज व हंसराज की टीम ने मध्यप्रदेश बॉर्डर के पास जलवाड़ा गांव स्थित नहर के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली। चालक सोनू पुलिस को देखकर फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक बाबूलाल ने सोनू को चालक के रूप में रखा था।