Golden City Jaislamer: सर्दी का मौसम आते ही घूमने का मन करना स्वाभाविक है। अगर आप इस सीजन में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जैसलमेर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Golden City Jaislamer: सुनहरे रेगिस्तान के बीचों-बीच बसा जैसलमेर जिसे "भारत का गोल्डन" (Golden City Jaislamer) सिटी भी कहा जाता है। यह अपनी पीली बलुआ पत्थर से बनी इमारतों और समृद्ध इतिहास के लिए मशहूर है। यह शहर दूर से एक चमकते हुए मोती जैसा दिखाई देता है, जैसे रेत के सागर में बसा हो। जैसलमेर के लोग अपनी विशिष्ट पहचान के लिए फेमस है। यह जगह बड़ी-बड़ी मूंछों और रंग-बिरंगी पगड़ियों में लिपटे पुरुष और सितारे व शीशे से सजे लहंगे पहनने वाली महिलाएं इस शहर की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। जैसलमेर के बाजार में जूतियों, ब्लॉक प्रिंट वाले स्कार्फ और हस्तनिर्मित कलाकृतियों की दुकानों की सैर आपको एक अलग ही अनुभव देती है। आइए जानते हैं, सर्दियों के मौसम में जैसलमेर की कौन-कौन सी जगहों पर घूमने का आनंद लिया जा सकता है।
थार के सुनहरे रेगिस्तान में स्थित जैसलमेर का किला एक वास्तविक रत्न की तरह चमकता है। यह किला भारतीय वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है और यह दुनिया के सबसे बड़े किलों में से एक है। जिसमें आज भी लगभग 5000 लोग रहते हैं। यूनेस्को द्वारा इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। किले की दीवारों के चारों ओर गणेश पोल, सूरज पोल, भूत पोल और हवा पोल जैसे भव्य द्वार हैं, जो आपको किले के अंदर दाखिल होने का एहसास कराते हैं। किले में कई ऐतिहासिक स्थल भी है- जैसे लक्ष्मीनाथ मंदिर, जैन मंदिर, कैनन प्वाइंट और महरवाल पैलेस।
बड़ा बाग में स्थित व्यास छतरी जैसलमेर की समृद्ध संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन छतरियों को सुनहरे बलुआ पत्थर से बनाया गया है और यहां की नक्काशी और राजस्थानी वास्तुकला आपको मंत्रमुग्ध कर देती है। खासकर सूर्यास्त के समय इन छतरियों पर पड़ने वाली सुनहरी रोशनी नजारे को और भी आकर्षक बना देती है। यहां से जैसलमेर किले का दृश्य और रेगिस्तान के विस्तृत टीलों का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
जैसलमेर शहर से दूर स्थित गड़ीसर झील, शांति और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है। 14वीं सदी में बनी यह झील कभी शहर के लिए पानी का प्रमुख स्रोत थी। आज यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और इसके किनारे स्थित मंदिरों में शांति का अनुभव कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां आपको अलग-अलग तरह की पक्षी देखने को मिलेगा, जो इस स्थान को और भी खास बना देता है।
खाबा किला जैसलमेर का एक रहस्यमय स्मारक है। जो कुलधरा गांव के पास स्थित है। कहा जाता है, कि यहां के लोग पालीवाल ब्राह्मण एक रात अचानक गायब हो गए थे और तभी से यह किला रहस्यमय बन गया। आज यह किला पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थल है। जहां आप इसके खंडहरों और आसपास के दृश्य का आनंद ले सकते हैं। किले के संग्रहालय में रखी गई कलाकृतियां इतिहास प्रेमियों के लिए एक अद्भुत खजाना हैं।
सैम सैंड ड्यून्स का नजारा खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय बेहद खूबसूरत होता है। यहां के रेगिस्तान के रेत के टीलों पर जीप सफारी या ऊंट की सवारी करना एक अनोखा अनुभव है। शाम को आप लोक नृत्यों और संगीत के साथ राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं और इस स्थान की रंगीन संस्कृति में खो सकते हैं।