26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2026 International Trip: सिर्फ 1 दिन की छुट्टी में 5 दिन का International Trip नेपाल से थाईलैंड तक बजट में घूम आएं

Holi 2026 International Trip: आज की इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि बजट में आप किन इंटरनेशनल जगहों पर होली सेलिब्रेट करने के साथ-साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से।

3 min read
Google source verification
Holi 2026 International Trip

Holi 2026 International Trip |image credit chatgpt

Holi 2026 International Trip: होली 2026 के आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए लोग अभी से अपने घर जाने या कहीं घूमने का प्लान बनाना शुरू कर चुके हैं। लेकिन ट्रेन या फ्लाइट की डोमेस्टिक टिकटें ना मिल पाने की वजह से लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ट्रेन या फ्लाइट का टिकट न मिलने या बजट कम होने की वजह से घर पर रुकने का सोच रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए है। आज की इस स्टोरी में हम बताएंगे कि बजट में आप किन इंटरनेशनल जगहों पर होली सेलिब्रेट करने के साथ-साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से।

नेपाल (Nepal)

इस होली अगर आप कम बजट में विदेश घूमने जाना चाहते हैं और ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां का कल्चर भारत से मिलता-जुलता हो, तो नेपाल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियां, ठंडी हवा और सुकून भरा माहौल यहां की खासियत है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) भी यहीं स्थित है, जो आपकी नेपाल ट्रिप को और भी खास बना देगी।
इसके अलावा अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है, तो आप अन्नपूर्णा सर्किट (Annapurna Circuit) जैसा फेमस जगहों पर ट्रेक कर सकते हैं। वहीं अगर आप आराम से घूमना चाहते हैं, तो काठमांडू (Kathmandu) के मंदिर, पुराने बाजार और पगोडा स्टाइल की इमारतें आप देख सकते हैं। इसलिए कम बजट में इंटरनेशनल फील लेने के लिए नेपाल आपके लिए एक शानदार विकल्प है।

थाईलैंड (Thailand)

थाईलैंड हर मौसम में भारतीय ट्रैवलर्स की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां की फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से करीब ₹20–23 हजार के आसपास मिल जाती हैं। इसके साथ ही भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा होने से यह ट्रिप और भी ज्यादा आसान हो जाती है। बता दें, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) अपने मंदिरों और नाइटलाइफ के लिए जानी जाती है। वहीं फुकेत (Phuket) और क्राबी (Krabi) के बीच इतने खूबसूरत हैं कि आप बस देखते रह जाएंगे। चियांग माई (Chiang Mai) में शांत और कल्चरल माहौल मिलता है। यहां के मशहूर मंदिर वाट फो (Wat Pho) और वाट अरुण (Wat Arun) जरूर देखने लायक हैं।
स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और कयाकिंग जैसी एक्टिविटीज ट्रिप को और मजेदार बना देती हैं। ऐसे में आप एक दिन की छुट्टी लेकर वीकेंड ऑफ और होली की छुट्टियों को मिलाकर आराम से 5 दिन का फैमिली ट्रिप थाईलैंड के लिए प्लान कर सकते हैं।

ओमान (Oman)

अगर आप कुछ अलग और थोड़ा शांत इंटरनेशनल ट्रिप चाहते हैं, तो ओमान एक अच्छा ऑप्शन है। मुंबई से मस्कट (Muscat) की फ्लाइट्स किफायती मिल जाती हैं और भारतीयों के लिए ई-वीजा की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां के हजर पर्वत (Hajar Mountains) के नजारे बेहद खूबसूरत होते हैं। सुल्तान काबूस ग्रैंड मस्जिद (Sultan Qaboos Grand Mosque) की खूबसूरती देखकर आप सच में हैरान हो जाएंगे। अगर आपको रेगिस्तान का अनुभव लेना हो तो वहिबा सैंड्स (Wahiba Sands) जा सकते हैं। इसके अलावा ठंडी हवा और पहाड़ों का मजा लेने के लिए जेबेल अखदर (Jebel Akhdar) भी आप घूम सकते हैं।

श्रीलंका (Sri Lanka)

श्रीलंका छोटा सा लेकिन बेहद खूबसूरत देश है। यहां के बीच, हरियाली और मंदिर इसे खास बनाते हैं। अगर आप ऑफिस और शहर के शोर-शराबे से दूर कहीं रिलैक्स करना चाहते हैं और ज्यादा भागदौड़ नहीं करना चाहते, तो आपके लिए श्रीलंका एक अच्छा ऑप्शन है।

वियतनाम (Vietnam)

वियतनाम एडवेंचर और खाने के लिए फेमस है। यहां का स्ट्रीट फूड भारतीय ट्रैवलर्स को काफी पसंद आता है। नेचर, पहाड़, बीच और सस्ती शॉपिंग सब कुछ यहां मिल जाता है। बजट में इंटरनेशनल ट्रिप के लिए यह भी बढ़िया विकल्प है।

मलेशिया (Malaysia)

मलेशिया मॉडर्न शहरों और नेचुरल खूबसूरती का अच्छा मिश्रण है। यहां आप सिटी लाइफ भी एंजॉय कर सकते हैं और साथ में बीच व हिल स्टेशन भी घूम सकते हैं। यह ट्रिप आपके लिए थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन सही प्लानिंग के साथ इसे भी आप बजट में कर सकते है।

ऐसे में अगर आप इस साल होली पर कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो अपने बजट और पसंद के अनुसार इन इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स में से किसी एक को चुनकर अपनी छुट्टियों को खास बना सकते हैं।
ध्यान रखें कि कुछ जगहों पर होली 2026 की छुट्टी 2 और 3 मार्च को है, जबकि कुछ जगहों पर 3 और 4 मार्च को रहेगी। इसलिए ट्रिप प्लान करने से पहले अपनी हॉलीडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य