
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna begin wedding | Photo - Etimes
Virosh Wedding: आज विजय और रश्मिका सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर में कल हुई होली वाली हल्दी में डॉग्स के लिए दिखा खास प्यार। साउथ सिनेमा के सबसे चहेते कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। लंबे समय के इंतजार और चर्चाओं के बाद, कपल आज शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहा है।
बता दें, झीलों की नगरी उदयपुर के होटल ITC मोमेंटोस में इस ग्रैंड शादी की रस्में चल रही हैं। कल हल्दी का फंक्शन हुआ, जिसकी सजावट और थीम की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
विजय और रश्मिका की हल्दी होली की थीम पर रखी गई थी। पूरा वेन्यू रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। हल्दी के रंग के साथ-साथ यहां होली के कलर भी देखने को मिले। प्रॉप्स पर कपल्स के नाम भी लिखे हुए थे। इन सब को देख कर लग रहा था कि कपल अपनी नई शुरुआत को रंगों के त्योहार की तरह सेलिब्रेट करना चाहता था। फूलों की बात करें तो गुलाब की पंखुड़ियों से पूरे स्टेज को सजाया गया था, जहां बैठकर विजय और रश्मिका ने हल्दी लगवाई।
इस हल्दी फंक्शन की सबसे प्यारी और हटके बात वहां की डॉग ग्रेफिटी थी। रश्मिका और विजय दोनों ही डॉग लवर्स हैं। उन्होंने अपने हल्दी के डेकोरेशन में अपने डॉग्स को भी खास जगह दी। दीवार पर एक बेहद खूबसूरत पेंटिंग बनाई गई थी, जिसमें उनके पेट डॉग्स एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इस छोटे से लेकिन दिल छू लेने वाले जेस्चर ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है।
भले ही सोशल मीडिया पर डेकोरेशन और वेन्यू की कुछ- कुछ झलकियां सामने आ रही हैं। विजय और रश्मिका अपने इंस्टाग्राम पर ही रस्मों की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। उसी से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं। वेन्यू पर सिक्योरिटी काफी टाइट है और कपल अपनी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रख रहा है। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि शादी के फेरों के बाद यह जोड़ी जल्द ही अपनी हल्दी और शादी की ऑफिशियल तस्वीरें शेयर करेगी।
उदयपुर के रॉयल वेन्यू पर आज शादी होगी। इसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं। यह देखने को मिल रहा है कि वेडिंग में साउथ के पंडित भी आए हैं। वेडिंग दो तरीकों से होने की बातें चल रही है।
Updated on:
26 Feb 2026 12:18 pm
Published on:
26 Feb 2026 12:18 pm
