ट्रेवल

दुनिया के सबसे खूबसूरत नजारों को देखना चाहते हैं तो दक्षिण भारत का रुख कीजिए

इन गर्मियों की छुट्टियां में अगर आप कहीं घूमने निकल रहे हैं और दुनिया के सबसे खूबसूरत नजारों से रूबरू होना चाहते हैं तो जनाब, दक्षिण भारत का रुख कीजिए। जब भी दक्षिण भारत की बात करते हैं तो यहां की सांस्कृतिक विरासत, समंदर व जंगलों का प्राकृतिक सौंदर्य और व्यंजनों की विविधता अपनी ओर खींच लेती है। चाय के बागान, समंदर की लहरें और हेरिटेज का खूबसूरत संगम आपको दक्षिण की धरती पर ही मिलेगा।
2 min read
Apr 13, 2023
दुनिया के सबसे खूबसूरत नजारों को देखना चाहते हैं तो दक्षिण भारत का रुख कीजिए
दुनिया के सबसे खूबसूरत नजारों को देखना चाहते हैं तो दक्षिण भारत का रुख कीजिए

कुदरत ने दक्षिण भारत को बड़ी फुरसत से सौंदर्य नवाजा है...यहां आकर उसे शिद्दत से निहारें। वादा है, दक्षिण के सौंदर्य को आप कभी भूल नहीं पाएंगे। सबसे पहले आपको यह समझने की जरूरत है कि जब हम दक्षिण भारत की बात करते हैं तो यह केवल एक क्षेत्र नहीं है, बल्कि इसमें अलग-अलग राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश आते हैं जिनकी अलग-अलग बोलियां, खानपान और परम्पराएं हैं। दक्षिण की धरती यानी कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलगांना, अंडमान व निकोबार और लक्षद्वीप। दक्षिण की धरती पर हर जगह की खूबसूरती मोहित करती है। यहां हम आपको दक्षिण भारत की उन जगहों के बारे में बताएंगे जो बेहद खूबसूरत हैं और मई-जून के समय घूमने लायक हैं।

केरल

मानसून का प्रवेश देखें

यदि आप इन गर्मियों में मानसून का प्रवेश देखकर रोमांचित होना चाहते हैं तो केरल जरूर जाएं। जून में यहां मानसून शुरू हो जाता है। केरल वैसे अपने आप में बेहद अनूठा है। यहां के समुद्री तट और वाइल्डलाइफ का आप एक अलग अनुभव ले सकते हैं। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना थोड़े गर्म हैं लेकिन यहां अरक्का वेली बहुत सुंदर है। आंध्र प्रदेश का यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। हरी-भरी घाटियों और कॉफी के बागानों वाली यह जगह धरा पर जन्नत का अहसास कराती है। अन्य पर्यटन स्थलों में वायनाड, नीलगिरि, गणेशगुड़ी (कर्नाटक) ढांढेली (गोवा बॉर्डर) हैं। मंजोलाई जो कि बहुत जाना-पहचाना नहीं है। यहां पर्यटक ज्यादा नहीं आते हैं, लेकिन यह भी बेहद सुंदर है।

कर्नाटक

जंगल का सौंदर्य निहारें

कर्नाटक में आप कुर्ग और चिकमंगलूर जाएं। आपको यहां पश्चिमी घाट के जंगलों की खूबसूरती मोहित कर देगी। दक्षिण भारत में जंगल वर्षभर खुले रहते हैं। मानसून में जंगलों की खूबसूरती देखकर आप झूम उठेंगे। आप काबिनी व बांदीपुर जाएं। यह वन्यजीव अभ्यारण्य और साहसिक गतिविधियोंे लिए प्रसिद्ध है। यहां की वनस्पति, वन्यजीव, सफारी और कैम्पफायर इसे परफेक्ट बनाते हैं। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान देश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। अगुम्बे गांव भी बेहद सुंदर है। यह हरे-भरे जंगलों, जगमगाती जलधाराओं और झरनों से आच्छादित है। यहां सूर्यास्त देखने लायक होता है। सूर्यास्त के समय अवश्य जाएं व मनोरम क्षणों का आनंद लें।

हेरिटेज घूमें

चिकमंगलूर में हेरिटेज स्थलों की बात करें तो आप बेलूर, हैलेबिडु और शृंगेरी पीठ जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि शृंगेरी पीठ का मंदिर आदि शंकराचार्य ने बनाया था। मंदिर बहुत ही खूबसूरत है और यहां देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। मंदिर में दर्शन के लिए आप साल में कभी भी आ सकते हैं। यहां का मौसम हमेशा ही सुहाना रहता है। बेलूर और हैलेबिडु की सांस्कृतिक विरासत अद्भुत है। यहां आपको काफी सारी चीजें देखने को मिलेंगी, जिन्हें देखना अपने आप में एक नए तरह का अनुभव होगा। हैलेबिडु का होयसलेश्वर मंदिर काफी प्रसिद्ध है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसे होयसला साम्राज्य के लिए भी जाना जाता है।

तमिलनाडु

चाय के बागानों की सैर करें

मई-जून में दक्षिण भारत में मानसून धीरे-धीरे प्रवेश करना शुरू कर देता है, लेकिन फिर भी इस समय यहां गर्मी पूरे चरम पर होती है। अधिकतर पर्यटक इस समय अपने परिवार के साथ पहाड़ी इलाके में जाते हैं। कुछ ऑफबीट डेस्टिनेशन की बात करें तो जैसे तमिलनाडु में हर कोई ऊटी और कोडाईकनाल के बारे में जानता है, लेकिन यहां अपकमिंग डेस्टिनेशन है वालपराई। इस जगह की खूबसूरती में आप खो जाएंगे। यह हिल स्टेशन अपने हरे-भरे चाय और कॉफी के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यह पश्चिमी घाट के अन्नामलाई पहाड़ी क्षेत्र में बसा हुआ है। इसकी खासियत है कि यह जगह गर्मियों और मानसून दोनों में बेहद खूबसूरत लगती है।

Published on:
13 Apr 2023 04:51 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Train Cancel: रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

Sunday Evening में जयपुर में कहां जाएं? दोस्तों या परिवार के साथ इन 3 जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

Rajasthan Tourism: मानसून 2026 में घूमने के लिए बेस्ट हैं बांसवाड़ा की ये 5 जगहें, माही डैम से आनंद सागर झील तक करें एक्सप्लोर

Weekend Trip: वीकेंड पर घूमने का है प्लान? पारसनाथ हिल की इन 5 जगहों की करें सैर, मिलेगा सुकून और दिखेंगे खूबसूरत नजारे 

Uttar Pradesh Tourism: उत्तर प्रदेश में भी हैं खूबसूरत वॉटरफॉल, अगर जा रहे हैं यूपी तो इन 7 झरनों को देखना न भूलें