TV न्यूज

छुपा नहीं पाई सलमान के प्रति कैटरीना अपने ईमोशंस,भरी महफिल कह दी ये बड़ी बात…

छुपा नहीं पाई सलमान के प्रति कैटरीना अपने ईमोशंस,भरी महफिल कह दी ये बड़ी बात...
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 11:39 PM IST
katrina kaif
katrina kaif

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ ,दबंग स्टार सलमान खान को शाहरूख खान और आमिर खान की तुलना में बेहतरीन अभिनेता मानती हैं। कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड की खान त्रिमूर्ति शाहरूख खान ,आमिर खान और सलमान खान के साथ काम किया है।

View this post on Instagram

🌸

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

फिल्म इंडस्ट्री में कैटरीना कैफ को स्थापित करने का श्रेय सलमान खान को दिया जाता है। कैटरीना ,सलमान को अपना मेंटर भी मानती है। कैटरीना ने सलमान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'युवराज', 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में काम किया है और दोनो की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद भी किया है।

करण जौहर के प्रसिद्ध शो 'कॉफी विद् करण' में कैटरीना कैफ ने सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख़ खान के अभिनय की क्षमता की तुलना किये जाने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें लगता है कि सलमान खान सबसे आगे हैं।कटरीना कैफ ने कहा , 'मुझे पता नहीं लोग इस बारे में ध्यान देंगे कि सलमान खान का कॅरियर कितना लंबा रहा है या वह उसे समझना चाहते हैं लेकिन मेरे अंदर की बात मुझे कहनी है कि सलमान खान दोनों के मुकाबले सबसे अच्छे अभिनेता हैं।'

कैटरीना इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम कर रही हैं। इस फिल्म के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल था लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी जिसके बाद कैटरीना कैफ की एंट्री हुई।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो