TV न्यूज

बिकनी पहने आशका गोराडिया ने महिलाओं को दिया खास मैसेज

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही इन तस्वीरों के साथ उन्होंने महिलाओं को जीना का तरीका सिखाते हुए स्पेशल मैसेज भी लिखा है। सोशल मीडिया पर आशका का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

3 min read
Apr 07, 2021
Aashka Goradia Shared Her Bikni Photos With Special Message

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस आशका गोराडिया कई टीवी सीरियल में वैम्प का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहन बना चुकी हैं। लेकिन काफी समय से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है। आशका कुछ समय पहले अपने बॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल संग एक डांस रियलिटी शोज में दिखाई दी थीं। शो में कपल को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके बाद दोनों ने ही शादी कर ली और आशका पूरी तरह से अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली। लेकिन वह अपने फैंस के संग सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर खुद भी कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में ब्लैक बिकनी पहने हुए एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर की है। जिसका कैप्शन अब सुर्खियों में बना हुआ है। चलिए आपको बतातें आशका की इस पोस्ट के बारें में।

ब्लैक बिकनी में पोस्ट की तस्वीर

टीवी एक्ट्रेस आशका ने ब्लैक बिकनी पहने हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ब्लैक बिकनी पहने आशका ब्लू शर्ग के साथ आंखों पर चश्मा लगाए बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं। साथ ही उनकी फिगर उनकी हॉटनेस को खूब बढ़ा रही है। इस तस्वीर को देख उनके फैंस जमकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसी के साथ आशका ने महिलाओं के लिए एक खूबसूरत सा मैसेज भी लिखा है।

आशका गोराडिया ने महिलाओं को दिया खास संदेश

आशका ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "यह सब उन महिलाओं के लिए है। जो लोग क्या कहेंगे के बारें में सोचकर खूब परेशान रहती हैं। आशक ने महिलाओं को सलाह दी है कि वह बिल्कुल पर इन बातों को सोचने पर अपना टाइम ना बर्बाद करें कि दूसरें उनके बारें में क्या सोचते हैं। आप जो बनते हैं वहीं सबसे अच्छा वर्जन होता है।

एक्ट्रेस कहती हैं कि हमेशा उस जगह से काम करना चाहिए जो आप सोचते हैं, और सबसे ज्यादा जरूरी कि क्या महसूस करते हैं। मन में लोग क्या कहेंगे इससे फ्री होने की तुलना में स्वतंत्रता का और कोई बड़ा अर्थ नहीं है। हमेशा विनम्र रहें, लोगों के जगह बनाए। आशका अपने पोस्ट में कहती हैं कि इन सब बातों से ऊपर उठें और एक ही जिंदगी है। इससे खुद के तरीके से जीओ। खुद के लिए जश्न बनाओ। जो लोग उनसे सहमत हैं तो एक दिल छोड़ दें। वह समझ जाएंगी।" आशका का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आशका गोराडिया का वर्कफ्रंट

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं यूजर्स भी कमेंट कर आशका संग अपने प्रतिक्रिया को साझा कर रहे हैं। एक्ट्रेस के काम की बात करें तो आखिरी बार वह सीरियल डायन में नज़र आई थीं। जो कि साल 2019 में आया था। फिलहाल वह अपने पति संग अपनी खुशहाल जिंदगी बीता रही हैं।

Published on:
07 Apr 2021 05:57 pm
Also Read
View All