TV न्यूज

रूबिना दिलैक के खेल से इम्प्रेस हुईं एक्ट्रेस Bipasa Basu, फोटो शेयर कर बोलीं- ‘क्या स्ट्रॉन्ग गर्ल है’

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ( Bipasa Basu ) ने किया बिग बॉस कंटेस्टेंट रूबिना दिलैक ( Rubina Dilaik ) को सपोर्ट सोशल मीडिया पर रूबिना को बिपाशा ने बताया 'स्ट्रॉन्ग गर्ल' पति अभिनव शुक्ला ( Abhinav Shukla ) ने भी फैंस से की रूबिना को सपोर्ट करने की मांग
2 min read
Feb 12, 2021
Actress Bipasa Basu Support Bigg Boss 14 Contestant Rubina Dilaik
Actress Bipasa Basu Support Bigg Boss 14 Contestant Rubina Dilaik

नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' ( Bigg Boss 14 ) इन दिनों खूब चर्चाओं में बना हुआ है। शो बस फिनाले से कुछ ही दिनों पीछे हैं। ऐसे में सभी कंटेस्टेंटे्स फाइनल तक की जंग में जुट गए हैं। वहीं अभी से सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 के विनर को लेकर खूब चर्चा शुरू हो गई है। जिसमें सबसे ज्यादा एक्ट्रेस रूबिना दिलैक ( Rubina Dilaik ) के नाम की गूंज सबसे ज्यादा है। इंटरनेट पर रूबिना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिल रही हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस बिपाशा बसु का भी सपोर्ट रूबिना को मिलता हुआ नज़र आ रहा है।

रूबिना दिलैक को एक मजबूत महिला बताते हुए बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी ( Bipasa Basu Instagram ) पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें बिपाशा ने लिखा है कि वह बिग बॉस 14 देख रही हैं। यह लड़की यानी कि रूबिना दिलैक क्या स्ट्रॉन्ग लड़की है। उसे इस खेल को जरूर जीतना चाहिए। इस पोस्ट के जरिए बिपाशा ने रूबिना को बहुत सारी शुभकामनाएं भी दीं साथ ही रूबिना के पति अभिनव शुक्ला को भी टैग किया। बिपाशा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आपको बतातें चलें कि हाल ही में घर से रूबिना के पति अभिनव शुक्ला ( Abhinav Shukla ) घर से बेघर हो चुके हैं। लेकिन आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि अभिनव को जनता के वोटों के आधार पर नहीं निकाला गया, बल्कि घरवालों के वोटिंग के आधार पर उन्हें घर निकला गया। यह देख अभिनव के फैंस शो से काफी नाराज़ दिखाई दिए। घर से बाहर आने के बाद अभिनव ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपने तमाम फैंस से रूबिना को सपोर्ट करने की बात कही।

Published on:
12 Feb 2021 02:15 pm
Also Read
View All
आकांक्षा चमोला के तलाक वाले खुलासे का गौरव खन्ना को भी नहीं था पता, दोस्त और एक्टर अनुज सचदेव ने किया खुलासा

आकांक्षा चमोला ने तलाक का बताया असली कारण, बोलीं- गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं मैं उन्हें ये नहीं दे सकती

‘सिर्फ क्रेडिट लेने से काम नहीं चलेगा’, Ram Mandir विवाद पर एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee ने नेताओं पर साधा निशाना

Bigg Boss फेम फरहाना भट्ट फिर आईं विवादों के घेरे में, मां का वायरल ऑडियो क्लिप आया सामने!, यूजर्स ने पूछा- असली या AI?

‘पति से सेटिस्फाई नहीं हैं तो तलाक ले सकती हैं पत्नी’, गौरव खन्ना से डिवोर्स के एलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान हुआ वायरल