TV न्यूज

इरफान और ऋषि के बाद इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका, 22 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस की मौत

इरफान खान और ऋषि कपूर के बाद इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका, 22 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मौत...

3 min read
May 26, 2020
hana kimura
hana kimura

वर्ष 2020 मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए कुछ खास रास नहीं आ रहा है। पहले कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण सभी प्रकार की शूटिंग्स बंद पड़ी हैं। वहीं एक के बाद एक कई दिग्गज अभिनेता इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। इरफान खान, ऋषि कपूर, शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के अहम सदस्य अभिजीत, अक्षय कुमार के कजिन सचिन जोशी, सलमान खान की फिल्म 'रेड' के हीरो मोहित बघेल सहित और कई सितारों का निधन हो गया। अब एक और दुखद खबरे सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक जानी—मानी एक्ट्रेस की महज 22 साल की उम्र में मौत हो गई है। उन्हें घर पर मृत पाया गया। ये एक्ट्रेस हैं नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'टेरेस हाउस' की अभिनेत्री हाना किमूरा Hana Kimura)। हाना को उनके ही घर में मृत पाया गया है। वो जापानी प्रो-रेसलर (Japanese) भी थीं। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री तो सदमे में है ही, इसके साथ ही उनके फैंस भी अचानक मिली इस खबर से हैरान हैं। हाना के ऑर्गेनाइजेशन स्टारडम रेसल‍िंग ने शन‍िवार को उनकी मौत की खबर को कंफर्म किया है।

मौत के कारणों का अभी पता नहीं
हाना किमूरा की मौत इसलिए काफी चौंकाने वाली है क्योंकि वे बेहद कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। वे लगातार छोटी सी उम्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हाना के करीबियों से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव स्टार हाना की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी थी। वो आए दिन फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती नजर आ जाती थीं।

ट्रोलिंग से थीं परेशान
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नेटफ्ल‍िक्स पर टेरेस हाउस शो आने के बाद से ही एक्ट्रेस हाना सोशल मीड‍िया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। बात करें इस शो के बारे में तो ये शो टोक्यो के एक घर में रह रही एक तीन महिलाओं और तीन पुरुषों पर आधार‍ित था। इस शो को कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए हालातों की वजह से बंद करवा दिया गया है।

दो पहले ही कहा था गुडबाय
रिपोर्ट्स के मुताबिक,मौत के दो दिन पहले ही हाना ने हिंट देते अपने इंस्टााग्राम पर अपनी बिल्ली के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने जैपनीज भाषा में गुडबाय मैसेज दिया। उन्होंने अपने फैंस को हमेशा खुश रहने की सलाह भी दी थी।

Published on:
26 May 2020 09:30 am