
हिना खान और शिल्पा शिंदे(this photo from x: @BollywoodH/@TweetShivangiii)
Hina Khan breaks silence trolling with Shilpa Shinde: टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेसस हिना खान और शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह है दोनों के बीच शुरू हुई जुबानी जंग, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है। इस पूरे विवाद के बीच हिना खान ने अपने फैंस और सपोर्टर्स से शांति, प्यार और सम्मान बनाए रखने की अपील की है।
ये विवाद तब शुरू हुआ जब शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू में एक्सेप्ट किया कि उन्होंने कई साल पहले टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, वो सही नहीं था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई स्टार्स ने भी अपनी राय रखी।
हिना खान ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद में नफरत फैलाने के बजाय दया और इंसानियत का रास्ता अपनाना चाहिए। हिना खान ने अपने फैंस से अपील की कि वे किसी भी इंसान के खिलाफ अपमानजनक शब्द का यूज न करें और सभ्यता से अपनी बातें बताए। इतना ही नहीं, उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनके नाम पर दूसरों को ट्रोल करेगा और नफरत फैलाएगा, तो वो उसे ब्लॉक करने से भी पीछे नहीं हटेंगी।
इस पर हिना खान का कहना था कि अपनी बात मजबूती से रखी जा सकती है, लेकिन इसके लिए किसी के लेवल तक गिरने की किसी को जरूरत नहीं होती। बता दें, इससे पहले भी हिना खान ने शिल्पा के बयान पर भी नाराजगी जताई थी और कहा था कि किसी पर झूठे आरोप लगाकर उसकी छवि को ठेस पहुंचाना गलत है। तो वहीं, शिल्पा शिंदे ने भी वीडियो के जरिए हिना पर निशाना साधते हुए कैंसर हेल्थ पर कई तीखी बातें कही थीं, जिसके बाद ये विवाद और बढ़ गया।
हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच मतभेद कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच तनाव की शुरुआत रियलिटी शो 'Bigg Boss 11' के दौरान हुई थी। शो में दोनों के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली थी। सीजन के फाइनल में शिल्पा शिंदे विजेता बनी थीं, जबकि हिना खान रनर-अप रहीं।
Published on:
08 Jun 2026 03:52 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
