
पैपराजी पर भड़क उठीं हिना खान। (फोटो सोर्स: buzzzookaspotlight)
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में 8 मार्च, रविवार को मुंबई में भामला फाउंडेशन द्वारा आयोजित बरकत-ए-रमजान फंक्शन में शिरकत की। हिना खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैं। इस इवेंट में पहुंच कर हिना ने सबसे पहले अपने चाहने वालों का अभिवादन किया और उनके साथ सेल्फी भी लीं। हालांकि, इवेंट वेन्यू से निकलते वक्त, उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया, फैंस के साथ-साथ पैपराजी भी उनकी फोटोज खींचने के लिए जमा हो गए और अफरा-तफरी मच गई।
सेल्फी लेने के दौरान मची अफरा-तफरी के चलते हिना खान अपना आपा खो बैठीं और अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते समय शोर मचाने वाले पैपराजी पर भड़क उठीं। कई वायरल वीडियो में एक्ट्रेस को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "शांति! शांति! सब चुप रहो," और उन्होंने पैपराजी की ओर उंगली करके उनसे शोर न मचाने को कहा, क्योंकि यह एक सार्वजनिक स्थान है। कुछ देर बाद, हिना ने अपने फैंस के साथ सेल्फी लेना फिर से शुरू कर दिया।
जून 2024 में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे तीसरे चरण का स्तन कैंसर हुआ है। इस चैलेंजिंग डाइग्नोज के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत, दृढ़ निश्चयी और इस बीमारी को हराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार हूं।"
हिना ने आगे लिखा, "इस समय मैं आपसे रेस्पेक्ट और प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करती हूं। आपके प्यार, शक्ति और आशीर्वाद के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं। इस कठिन समय में आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सुझाव मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ, पॉजिटिव हूं। सर्वशक्तिमान की कृपा से, हमें विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजें।"
बता दें कि हिना ने 4 जून, 2025 को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी के सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी और शादी से पहले वो 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में रॉकी और हिना रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा में नजर आए थे।
Published on:
09 Mar 2026 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
