9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arshad Warsi Quit Cigarettes : एक ट्रिक से 35 साल की सिगरेट की लत छूटी, एक्टर अरशद वारसी ने बताया

Arshad Warsi Quit Cigarettes : एक्टर अरशद वारसी ने खुलासा किया है कि वो 35 साल बाद सिरगेट छोड़ चुके हैं। एक ट्रिक की वजह से एक्टर ने सप्ताह भर के भीतर ही बिना साइड इफेक्ट्स के सिगरेट छोड़ दिया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ravi Gupta

Mar 09, 2026

Arshad Warsi, Arshad Warsi Quit Cigarettes after 35 years, smoking free life, cigarette kaise chhode,

अरशद वारसी की फाइल फोटो | Photo - Instagram/Arshad Warsi

Arshad Warsi Quit Cigarettes after 35 years : एक्टर अरशद वारसी ने खुलासा किया है कि वो 35 साल पुरानी सिगरेट की लत से बाहर आ चुके हैं। अब उनको सिगरेट पीने की बिल्कुल इच्छा नहीं होती है। ये सबकुछ बस एक चीज की वजह से हो पाया है। ये सुनकर भले यकीन ना हो कि कोई कैसे 35 साल की आदत को सिर्फ सात दिन के भीतर छोड़ सकता है। लेकिन, एक्टर ने ऐसा कर दिखाया है। अगर आप भी स्मोकिंग फ्री लाइफ चाहते हैं तो आपको इनकी ये ट्रिक आजमानी चाहिए।

भारत में तंबाकू है मौत का कारण

भारत में तंबाकू का सेवन करीब 26.7 करोड़ लोग करते हैं। इस मामले में दुनिया में हम दूसरे स्थान पर हैं। विश्व में धूम्ररहित तंबाकू (खैनी, गुटखा) उपयोगकर्ताओं में से 70% भारत में हैं। यह कैंसर और अन्य बीमारियों से सालाना 13 लाख से अधिक मौतों का कारण बनता है।

"भगवान कसम, मैंने बिना किसी साइड इफेक्ट के 1 हफ्ते में सिगरेट छोड़ दी"

एक्टर अरशद वारसी ने पिंकविला के पॉडकास्ट पर अपना अनुभव शेयर किया है। अरशद कहते हैं, "कोई भी समझदार व्यक्ति यही कहेगा कि भला एक ऐप से सिगरेट कैसे छूट सकती है। मैं पिछले 35 सालों से सिगरेट पी रहा था। मुझे लगता था कि मैं इसे कभी नहीं छोड़ पाऊंगा, और इस ऐप से तो बिल्कुल नहीं… लेकिन मैं सिगरेट छोड़ने के लिए बहुत बेताब था। मैंने सोचा चलो कोशिश करके देखते हैं, और मैंने कोशिश की। भगवान की कसम, मैंने बिना किसी साइड इफेक्ट के 1 हफ्ते में सिगरेट छोड़ दी।"

इस App ने सिगरेट छुड़ा दी | Quit Smoking App

उन्होंने आगे कहा, "उस ऐप का नाम "QuitSure" है। इसमें एक सिगरेट टिक मार्क जैसा कुछ है जो आपके अवचेतन मन (subconscious mind) को एक तरह से 'रिवायर' (rewire) करने का काम करता है। आसान भाषा में इसे रिमाइंडर कह सकते हैं। जैसे कि अब मैंने चाय पी ली है, तो अब मुझे सिगरेट… फिर सातवें दिन वह आपसे आपकी आखिरी सिगरेट पीने को कहता है। मेरे पास मार्लबोरो का पूरा पैकेट था और मुझे 100% यकीन था कि यह काम नहीं करेगा। मैंने वह आखिरी सिगरेट पी और वाकई में वह पैकेट फेंक दिया। उसके बाद से मैंने इसे हाथ भी नहीं लगाया। उसके दो दिन बाद हमारे घर पर पार्टी थी, सब लोग स्मोकिंग कर रहे थे, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।"

इससे पहले एक्टर नाना पाटेकर ने भी सिगरेट छोड़ने की कहानी शेयर की थी। वो भी लंबे समय से स्मोकिंग करते आ रहे थे। पर, एक दिन उनको अहसान हुआ और फिर उन्होंने सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया।

Quit Smoking Toll Free Number | तंबाकू छोड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर ट्राय करें

अगर आप इन एक्टर्स को अपना रोल मॉडल मानते हैं तो फिर आप ऐसा क्यों नहीं करते। जिस सिगरेट से कैंसर, दिल की बीमारी, लंग्स कैंसर होता है उसे आज ही छोड़ने का प्रण करें।

अगर आप तंबाकू छोड़ने में मदद चाहते हैं तो टोल-फ्री नंबर 1800-11-2356 पर कॉल करें। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ये नंबर आपकी मदद कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य