9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sanju Samson Wife : संजू सैमसन की फेसबुक से शुरू हुई थी लव स्टोरी, चारूलता को देख हुए थे ‘क्लीन बोल्ड’

Sanju Samson: आज के स्टोरी में क्रिकेट के मैदान में धमाल मचाने वाले संजू सैमसन कैसे अपनी लाइफ में चारुलता को देखकर क्लिन बोल्ड हो गए थे, बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Sanju Samson

Sanju Samson/ image credit -instagram / imsanjusamson

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा में हैं। आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) में उनके शानदार प्रदर्शन ने फैंस का दिल जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में उनकी आत्मविश्वास भरी बल्लेबाजी और आक्रामक अंदाज देखने के बाद से लोग खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मैदान पर धमाल मचाने वाले संजू की प्रोफेशनल लाइफ जितनी दिलचस्प है, उतनी ही खूबसूरत उनकी पर्सनल लाइफ भी है। खासकर उनकी पत्नी चारुलता सैमसन के साथ उनकी लव स्टोरी। आज के स्टोरी में क्रिकेट के मैदान में धमाल मचाने वाले संजू सैमसन कैसे अपनी लाइफ में चारुलता को देखकर क्लिन बोल्ड हो गए थे, यह बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

कॉलेज से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन (Sanju Samson) और उनकी पत्नी चारुलता सैमसन (Charulatha Samson) की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। दोनों Mar Ivanios College में पढ़ाई करते थे। उस समय संजू इंग्लिश लिटरेचर में बीए कर रहे थे, जबकि चारुलता बीएससी केमिस्ट्री की छात्रा थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब संजू ने पहली बार चारुलता को देखा तो वह उन्हें काफी पसंद आ गईं। लेकिन अपने शर्मीले स्वभाव के चलते वे कॉलेज में उनसे सीधे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

फेसबुक से शुरू हुई बातचीत

कॉलेज में बात न हो पाने के बाद संजू ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने फेसबुक पर चारुलता को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। जब चारुलता ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली, तो 22 अगस्त 2013 की रात करीब 11 बजे संजू ने उन्हें पहला मैसेज “Hi” भेजा। बस यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह बातचीत दोस्ती में बदली और फिर यही दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई।

पांच साल रिश्ते में रहने के बाद की शादी

करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, संजू और चारुलता ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन दोनों अलग-अलग धर्म से होने की वजह से घर वाले इस रिश्ते के लिए राज़ी नहीं थे। संजू ईसाई परिवार से हैं, जबकि चारुलता हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इसके बावजूद उनके रिश्ते में कभी कोई रुकावट नहीं आई। कुछ समय बाद, आखिरकार दोनों के परिवारों ने भी उनके फैसले का सम्मान किया। और 22 दिसंबर 2018 को, कोवलम के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में, संजू और चारुलता शादी के बंधन में बंध गए।

अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं चारुलता

सोशल मीडिया पर चारुलता सैमसन अपनी सादगी और शांत स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह अक्सर मैच के दौरान संजू का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं और उनकी सफलता के पीछे उनका भी अहम योगदान माना जाता है।